... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST
वजन कम करना आसान काम नहीं है। वजन कम करने के लिए आपको जिम में पसीना बहाने के साथ-साथ डायट का भी पूरा ख्याल रखना पड़ता है। अब सवाल यह है कि वजन कम करने के लिए क्या करें? वास्तव में वजन कम करने के लिए आपको एक्सरसाइज़ और डायट के अलावा एक अचीवमेंट प्लान बनाने की भी जरूरत पड़ती है। जाहिर इसके अनुसार काम करने से आपको बार-बार अपने दोस्तों से यह पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि आप में कुछ बदलाव आया है या नहीं। बल्कि इससे आपको अपने मुकाम को हासिल करने में मदद मिलेगी।
जाहिर है वजन कम करना एक चुनौतीपूर्ण काम है। इसलिए अपने घर में एक अचीवमेंट बोर्ड बनाएं। उसे घर में एक ऐसी जगह पर रखें जहां आप या कोई भी उसे आसानी से देख सके। इस बोर्ड से आपको एक उम्मीद मिलेगी। इस पर अपने पसंदीदा फिटनेस सेलेब्रिटी या आप जैसा बनना चाहते हैं। उसकी फोटो लगाएं या कुछ पोपुलर कोट्स लिखें। इससे आपको मोटिवेशन मिलेगा और आपकी सोच साकारात्मक बनेगी जिससे आपकी राह आसान होगी।
बोर्ड का इस्तेमाल ऐसे करें
यकीनन यह बोर्ड आपके लिए एक रिपोर्ट कार्ड की तरह काम करेगा और आप बेहतर तरीके से काम करते हुए अपने वेट लॉस प्लान को हासिल करने में सफल हो पाएंगे।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock