... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST
Read in English
अनुवादक – Shabnam Khan
हेल्दी और फिट रहने के लिए इन दिनों कई तरीके ईजाद हो चुके हैं। जरूरी नहीं है कि आप दौड़ लगाएं या ट्रेडमिल का सहारा लें। ऐसा ही एक मज़ेदार तरीका है पंचिंग बैग। हो सकता है कि ज्यादातर लोगों की तरह आप भी सोचते होंगे कि इसका इस्तेमाल तो बॉक्सर करते हैं, लेकिन असल में ये एक ऐसा डायनैमिक टूल है जिसका इस्तेमाल कार्डियो वर्कआउट से लेकर वज़न घटाने तक किया जा सकता है।
पंचिंग बैग के फायदे
एक पंचिंग बैग में पंच मारने के दौरान हम अपनी कई सारी मांसपेशियों का इस्तेमाल करते हैं, दिल की धड़कनें बढ़ाते हैं और कैलोरी बर्न करते हैं। ये एक असरदार कार्डियो वर्कआउट के अलावा ये आपके शरीर को मजबूत भी बनाता है और आपकी चेस्ट और आर्म्स पर काम भी करता है। गोल्ड जिम इंडिया के फिटनेस एक्सपर्ट गणेश सपकल कहते हैं आप सिर्फ 30 मिनट में 400 कैलोरी वज़न घटा सकते हैं (हालांकि ये आपके वजन पर भी निर्भर करेगा।) साथ में, बैग जिस तरीके से रेसिस्टेंस दिखाता है उससे आपके शरीर की सारी मांसपेशियां टोन अप होती हैं और लीन मसल मास बेहतर होता है। अगर आपको वर्कआउट का आसान तरीका और डायटिंग का रास्ता नहीं मिलता तो आप घर में पंचिंग बैग जरूर ले आएं।
बॉक्सिंग से आपका सारा गुस्सा, चिड़चिड़ापन और तनाव भी दूर हो जाते हैं।
टिप्स
पंचिंग बैग पर ट्रेनिंग करने से पहले, आपको मालूम होना चाहिए कि इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है। बैग को हमेशा अपनी कलाई से मारें ताकि आपका पीछे का हाथ कलाई की सीध में रहे। पंच करते हुए अपनी कलाइयाों का ही इस्तेमाल करें नहीं तो आपके हाथों की नसों को नुकसान पहुंच सकता है। बैग पर लगातार मारने के लिए आपको पैरों पर सही बैलेंस बनना जरूरी है। इस दौरान आप सही तरीके से सांस भी लें, ताकि आपका कार्डियो वर्कआउट हो सके। पंचिंग बैग इस्तेमाल करने से पहले हाथों पर ग्लव्ज पहन लें।
चित्र स्रोत - Shutterstock