... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:11 PM IST
Read this in English
वज़न बढ़ने का एक सबसे बड़ा कारण ये है कि हममें से बहुत से लोग 8-9 घंटे डेस्क पर बैठकर काम करते हैं। देर तक बैठने से मेटाबॉलिज़्म धीमा पड़ जाता है, जिससे कि आपके वज़न कम करने के तरीके नाकाम हो जाते हैं। अगर आपके पास वर्कआउट के लिए अलग से टाइम नहीं है, तो भी आप अपने डेस्क पर रहने के दौरान वज़न घटाने के लिए वर्कआउट कर सकते हैं। इसके लिए स्टेब्लिटी बॉल का इस्तेमाल किया जा सकता है। अपनी कुर्सी की बजाय आप इस पर बैठकर, काम के दौरान कैलोरी बर्न कर सकती हैं।
क्या करती है स्टेब्लिटी बॉल
स्टेब्लिटी बॉल पर बैठने के लिए संतुलन बनाना पड़ता है, और ऐसा करने से आपके पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। इस पर बैठने से न सिर्फ आपकी मांसपेशियों पर असर पड़ता है बल्कि पेट के आसपास का फैट भी बर्न होता है। संतुलन बनाने के लिए आप जो कोशिश करते हैं उसी से फैट बर्न होता है। ये आपका पॉश्चर भी बेहतर बनाता है।
टिप्स
मूल स्रोत - One COOL TRICK to lose weight while sitting at your desk
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।