... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
जब आप कैलोरी बर्न करने के बारे में सोचते हैं तो आपको जिम में पसीना बहाना याद आता है। लेकिन ज़रा एक और बार सोचकर देखिये? क्या सिर्फ यही एक तरीका है वज़न घटाने और कैलोरी बर्न करने का? वैज्ञानिकों ने ये पाया है कि आप सिर्फ 10-15 मिनट हंसकर भी 40 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। जी हां, आप यकीन करें या न करें, लेकिन अगर आप दिन में आधा घंटा हंस लेते हैं, तो आप 80 के आसपास कैलोरी घटा सकते हैं। (इसे भी पढ़ें - जल्दी वज़न घटाना है तो ऐसे खाएं खाना)
यहां ये बात जानना भी ज़रूरी है कि आपके पसंदीदा चिप्स का एक पैकेट या एक चॉकलेट में 100 कैलोरी होते हैं। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी में प्रकाशित एक अध्ययन में ये बात सामने आई कि हंसने से हार्ट रेट और एनर्जी खर्च होने में 10-20% का इज़ाफा होता है। अगर आप थोड़ा सा हंसकर अपनी कैलोरी बर्न करना चाहते हैं तो आप लोकर लाफ्टर क्लब (जो आपको अक्सर सुबह शाम गार्डन में दिख जाते है) जॉइन कर सकती हैं। और कोशिश करें कि आप हर रोज़ वहां जाएं।
हंसने के लिए आप और तरीके अपना सकते हैं। आप टीवी पर आने वाले कॉमेडी शो देख सकते हैं या फिर यूट्बूस चैनल पर अपने पसंदीदा कॉमेडियन के लाफ्टर सेशन देख सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें टीवी या वीडियो देखते हुए किसी भी तरीके का स्नैक्स न खाएं क्योंकि ऐसा करने से आपका मोटिव पूरा नहीं होगा बल्कि आप ऐक्स्ट्रा कैलोरी ले लेंगे। (इसे भी पढ़ें - वज़न घटाने का नायाब तरीका)
जब आप हंसते हैं तो चेहरे की 15 मसल्स एक्टिव हो जाती हैं, इससे आपके चेहरे का वर्कआउट तो होगा ही। साथ ही साथ, आपका मूड बेहतर होगा और स्ट्रेस कम होगा।
चित्र स्रोत – Shutterstock
संदर्भ:
[1] Buchowski M, Majchrzak K, Blomquist K, Chen K, Byrne D, Bachorowski J-A. Energy expenditure of genuine laughter. International journal of obesity (2005). 2007;31(1):131-137. doi:10.1038/sj.ijo.0803353.