... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
वजन कम कम करने और मोटापे से बचने में आप ब्रेकफास्ट में विशेषकर क्या खाते हैं, इसका अहम रोल होता है। इसमें कोई शक नहीं है कि एक्सरसाइज करना वजन कम करने और अधिक कैलोरी बर्न करने का एक शानदार तरीका है लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें, तो आप खाने की आदतों में सुधार करके भी अच्छा रिजल्ट पा सकते हैं। पढ़ें- OMG! वजन कम करने का इतना आसान तरीका
तेजी से वजन कम करने के लिए आप अपने नाश्ते में हफ्ते में पांच बार सीरिअल (cereal) शामिल कर सकते हैं। जर्नल एडवांस इन न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से नाश्ते में सीरिअल खाने से कई फायदे होते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार सीरिअल खाने से बॉडी मॉस इंडेक्स को कम करने और वजन या मोटापे का जोखिम कम होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, नियमित रूप से नाश्ते में सिरिअल खाने से आपको डाइटरी फाइबर, विटामिन बी, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक मिलता है।
बेहतर सिरिअल ऐसे चुनें
बाजार में मिलने वाले हेल्दी सिरिअल के बारे में आपको ये पता होना चाहिए। वास्तव में बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट होते हैं, जिनमें शुगर की मात्रा और आर्टिफीशियल कलर ज्यादा होते हैं, जो आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
सामग्री और पोषण फैक्ट लेबल को ध्यान से पढ़ें। होल वीट या होल ग्रेन सिरिअल लें, हर सर्व में पांच ग्राम फाइबर होता है और पांच ग्राम से ज्यादा शुगर नहीं होता। सोडियम की मात्रा 240 मिलीग्राम होना चाहिए। ऐसे प्रोडक्ट से बचें जिस पर ये रियल फ्रूट्स जैसे स्ट्रॉबेरी या मैंगो लिखा होता है।
अन्हेल्दी सामग्री वाले जैसे सूक्रालोज (sucralose), कॉर्न सिरप और साइट्रिक एसिड से बचें। इसके बजाय आर्गेनिक ब्रांड चुनें। इसका टेस्ट बढ़ाने के लिए फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खाएं।
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- Williams PG. The Benefits of Breakfast Cereal Consumption: A Systematic Review of the Evidence Base. Advances in Nutrition. 2014;5(5):636S-673S. doi:10.3945/an.114.006247.