गहरी साँस लेते समय क्यों आते हैं चक्कर ?

जानिये क्यों Deep Breathing करते समय आप चक्कर (Dizziness) या हल्कापन जैसा महसूस करने लगते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

अक्सर लोग जब योग करते समय गहरी – गहरी साँसे लेते है तो उन्हें चक्कर आने लगते हैं। लोग इसको लेकर परेशान हो जाते हैं कि कहीं उनको कोई बीमारी तो नहीं है। हमने इस बारे में आर्ट ऑफ़ लिविंग के सीनियर मैडिटेशन टीचर दीपक शर्मा से बात की, उन्होंने बताया कि, जब भी आप शुरू-शुरू में गहरी साँसे लेना शुरू करते हैं तो ऐसा होना सामान्य है। कई लोगों को नाक के आस पास वाले हिस्से या दोनों आँखों के बीच वाले हिस्से में सुन्न वाली फीलिंग आने लगती है।

दीपक बताते हैं कि, गहरी-गहरी साँसे लेते समय आप ऐसा इसलिए महसूस करते हैं क्योंकि उस दौरान आपका शरीर जितना कार्बन डाइऑक्साइड बनाता है उससे कहीं ज्यादा तेजी से आप उसका उत्सर्जन करने लगते हैं। कार्बन डाइऑक्साइड की कम मात्रा होने के कारण रक्त नलिकायें सिकुड़ जाती हैं और उनके सिकुड़ने के कारण उनमे ऑक्सीजन की मात्रा अपने आप कम हो जाती है जिससे शरीर के बाकी हिस्सों में खून और ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और फलस्वरूप आपको चक्कर आने लगते हैं। उसी तरह जब आप मंत्र का उच्‍चारण करते हैं उस समय भी ऑक्सीजन की कम मात्रा शरीर के अन्दर जाने के कारण आप हल्का और असहज महसूस करने लगते हैं। पढ़ें - इन 5 डीप ब्रीदिंग तकनीकों से घटाएं अपना वज़न

हालांकि आपको यह बात याद रखनी चाहिये की डीप ब्रीथिंग आपके स्वास्थ्य के लिये बहुत फायदेमंद होती है इसलिए इसे बीच में छोड़ें नही। जब आप गहरी साँसे लेने की शुरुवात करते हैं तब आपको ऐसा महसूस होता है लेकिन अगर आप इसे करते रहेंगे तो कुछ दिन बाद आप पायेंगे की अब आपको ऐसी कोई समस्या नहीं है। इसलिए आप इसे लगातार करते रहें जब तक आप हल्का न महसूस करने लगें। इसके अलावा आप नाक के एक छिद्र से सांस लेकर दूसरे से निकालने वाली प्रक्रिया भी कर सकते हैं।

चित्र स्रोत : Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source