... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST
वर्कआउट करना या जिम जाना खुद को फिट रखने का सबसे सही तरीका है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग सुबह उठ नहीं पाते हैं इसलिए वे शाम को जिम जाते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि शाम को वर्कआउट करना या रात में वाक करना ज्यादा फायदेमंद होता है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है यकीन मानिये वजन कम करने के लिए सुबह उठकर वर्कआउट करना ही सबसे सही तरीका है। सुबह वर्कआउट क्यों करना चाहिये इस बारे में हम आपको कुछ और कारण बता रहे हैं।
साल 2015 में एशियन जर्नल ऑफ़ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित शोध के अनुसार, दोपहर में एक्सरसाइज करने की तुलना में सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करने से आपको ज्यादा संतुष्टि मिलती है। इसके अलावा सुबह एक्सरसाइज करने के और भी कई फायदे हैं जैसे रात भर में आराम के लम्बे अंतराल के बाद आपका शरीर और दिमाग इस समय पूरी तरह एक्टिव रहता है, इसके अलावा इस समय शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल भी बढ़ा हुआ होता है जिससे आप सामान्य से ज्यादा कैलोरी खर्च करते हैं। सुबह एक्सरसाइज करने से आपका मेटाबोलिज्म रेट भी अधिक हो जाता है जिससे पूरे दिन आपका पाचन सही रहता है और इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
ज़रूरी नहीं है कि आप जिम जाकर ही एक्सरसाइज करें बल्कि सुबह जैसे ही उठें तो कुछ घरेलू काम निपटाकर फिर जॉगिंग के लिए निकल जायें या घर पर ही एक्सरसाइज करें। अगर आप को सुबह उठने या सुबह तैयार होने में ज्यादा टाइम लगता है तो इससे बचने के लिए रात में ही अपना जिम बैग तैयार करके अपने बेड के पास रख लें। अपने वेट लॉस गोल को अपनी आवाज में रिकॉर्ड करें और इसे अलार्म टोन बनायें। इससे आपको सुबह सुबह उठने में मदद मिलेगी। अगर आप जिम की बजाय घर पर एक्सरसाइज कर रहे हैं तो स्किपिंग करें। इसे सिर्फ 30 मिनट करने से लगभग 450 कैलोरी बर्न हो जाती है, इस लिहाज से यह वजन कम करने के लिए सबसे उपयुक्त एक्सरसाइज है।
Read this inEnglish
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock
संदर्भ: