वर्कआउट करना हर मायने में हमारे शरीर के लिये फायदेमंद है लेकिन आप वर्कआउट करने के बाद क्या खाते हैं यह शरीर के स्वास्थ्य के लिये ज्यादा जरूरी है। क्योंकि वर्कआउट के दौरान आप बहुत ज्यादा कैलोरी बर्न कर देते हैं और यह बहुत ज़रूरी है कि आपके शरीर को फिर से वो तरल पदार्थ ,इलेक्ट्रोलाइट्स और ग्लूकोज मिले जो आपकी एक्सरसाइज के दौरान खर्च हुए। न्यूट्रिशनिस्ट प्रिया कठवाल के अनुसार, तरबूज का जूस, वर्कआउट के बाद पीने के लिये सबसे उपयुक्त पेय पदार्थ है।
तरबूज में पाया जाने वाला शुगर, वर्कआउट के दौरान खर्च हुई ग्लाइकोजन की भरपाई करने में मदद करता है। डॉ़. प्रिया के अनुसार, जब आपने बहुत ज्यादा वर्कआउट कर लिया हो तो इस पेय पदार्थ की मदद से आपको आवश्यक शुगर आसानी से मिल जाता है।
You may like to read
तरबूज में एमिनो एसिड होता है जो वर्कआउट के दौरान थक चुकी मांसपेशियों को जल्दी से ठीक कर देता है।
यह फल एंटी-ओक्सिडेंट से भरपूर होने के कारण आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर आपके शरीर के फैट बर्न की प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद करता है।
इसमें अधिक मात्रा में फाइबर भी पाये जाने के कारण यह पाचन को सही रखता है और आपकी भूख को शांत रखता है। यह आपकी बड़ी आंत में अतिरिक्त गन्दगी को साफ़ करने में भी मदद करता है।
तरबूज में अधिक तरल होने के कारण यह आपकी प्यास को आसानी से बुझा देता है। प्रिया बताती है कि, शरीर को हाइड्रेट रखने के मामले में यह अन्य फलों की तुलना में कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है।
बनाने का तरीका :
तरबूज को बीच से काटें और बीज निकाल दें।
कटे हुए तरबूज को ब्लेंडर में डालकर इसका जूस निकाल लें।
इसमें लाल मिर्च और नमक मिलाएं।
आप इसके स्वाद को बढ़ाने के लिये इसमें पुदीने की पत्तियाँ भी डाल सकते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.