... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST
Read in English
अनुवादक – Shabnam Khan
योग में कई आसन होते हैं और हर आसन के अभ्यास का तरीका अलग होता है। कुछ आसन बैठकर किये जाते हैं और कुछ लेटकर। वहीं कुछ ऐसे भी आसन होते हैं जिन्हें खड़े होकर किये जाते हैं। लेकिन योग अभ्यास के दौरान कौन सा आसन पहले किया जाए, और कौन सा बाद में, इसका ध्यान रखना ज़रूरी है। योग एक्सपर्ट अभिषेक शर्मा इसी की जानकारी दे रहे हैं।
योग अभ्यास के दौरान आसनों का क्रम रखा जाए, इसके लिए कोई बंधा बंधाया नियम नहीं है लेकिन फिर भी लॉजिक के हिसाब से इसे किया जा सकता है। आइडिया ये है कि योग के दौरान पहले आसानी से किया जाने वाला आसन का अभ्यास किया जाए और उसके बाद मुश्किल। और फिर मुश्किल आसन से वापस धीरे-धीरे आसानी से किये जाने वाले आसनों पर आएं। हालांकि शुरुआत में आसान वॉर्मअप करना सबसे ज़रूरी है। इससे चैलेंजिंग आसन करने में आसानी होगी।
उदाहरण के लिए इसे पढ़ें:
आप योगाभ्यास की शुरुआत आसान ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ अनुलोम विलोम प्राणायाम से करें और फिर लाइट स्ट्रेच से शरीर को वॉर्म अप करें। खड़े होकर करने वाले आसन जैसे कि उत्तानासन और त्रिकोनासन करें। उसके बाद भुजाओं से करने वाले आसन जैसे कि अर्ध चंद्रासन और वशिष्ठासन करें। फिर शीर्षासन और सर्वांगासन का अभ्यास किया जा सकता है। उसके बाद पीठ के बल लेटकर किये जाने वाले आसन जैसे कि सेतुबंधासन और अर्थ चक्रासन। फिर कुछ ट्विस्ट देकर अर्ध मत्येंद्रासन करें। अपने योग सेशन का अंत शवासन से करें, जिससे पूरे शरीर को आराम मिलेगा।
चित्र स्रोत - Shutterstock