Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या जिम अचानक छोड़ देने से वजन फिर से बढ़ जाता है?

जिम छोड़ने के बाद भी अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं तो आसानी से वजन को नियंत्रित कर सकते हैं!

क्या जिम अचानक छोड़ देने से वजन फिर से बढ़ जाता है?

Written by Editorial Team |Updated : April 19, 2017 8:41 AM IST

Read this in English

अनुवादक : Anoop Singh

मैं एक 32 साल की महिला हूँ। मैं पिछले तीन महीनो से लगातार जिम जा रही थी और इस दौरान एरोबिक्स और स्पिनिंग करके मैंने अपना वजन 3 किलो कम कर लिया। लेकिन अभी कुछ दिनों से किन्ही कारणोंवश मैं जिम नहीं जा पा रही हूँ। तो क्या अचानक जिम छोड़ देने से मेरा वजन फिर से बढ़ जाएगा?

Also Read

More News

कई लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि अगर वे अचानक से जिम जाना बंद कर दें तो क्या इससे उनका वजन फिर से बढ़ जायेगा? हमने इस बारे में अपने फिटनेस एक्सपर्ट रौशनी शाह से बात की, उन्होंने बताया कि यह बात सही है कि अगर आप अचानक से जिम जाना बंद कर देंगे तो आपके लिए अपने वजन को नियंत्रित रख पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हालांकि ऐसा तुरंत नहीं होता है बल्कि धीरे धीरे आप पायेंगे की आपका वजन फिर से बढ़ने लगा है। जिम में लगातार जाने की वजह से आपकी कैलोरी रोजाना बर्न हो जाती थी और आपका मेटाबोलिज्म भी काफी बेहतर हो जाता है लेकिन अचानक से ना जाने से आपका मेटाबोलिज्म रेट फिर से धीमा पड़ने लगता है। पढ़ें: वर्कआउट के बाद इन 6 गलतियों के कारण नहीं बनती है मसल्स

जब आप अचानक से जिम जाना छोड़ते हैं तो इसका सबसे बुरा प्रभाव आपकी फिटनेस पर पड़ता है। उदाह्ररण के तौर पर अचानक से एरोबिक्स क्लास बंद कर देने से शुरुवाती तीन हफ़्तों में ही आपकी कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस में काफी गिरावट आ जाती है। फिटनेस एक्सपर्ट मरीका जोहानसन यहाँ वजन को नियंत्रित रखने के कुछ ख़ास टिप्स बता रहीं हैं।

  • अगर आपने जिम जाना बंद कर दिया है फिर भी घर में एक्सरसाइज करना न भूलें। इसके अलावा हफ्ते में कम से कम तीन बार आधे घंटे के लिए कार्डियो एक्सरसाइज करें जैसे कि तेज दौड़ना, साइकिलिंग करना इत्यादि।
  • अपने मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाने के लिए घर पर भी डम्बल और केटलबेल्स जैसी चीजों की मदद से एक्सरसाइज करें और शरीर को मजबूत बनाएं।
  • एक दिन में कम से कम 5000 कदम चलने से आपका वजन हमेशा नियंत्रित रहता है। इसलिए ऑफिस में या घर पर लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करें। ज्यादा चलने से न सिर्फ आपकी कैलोरी खर्च होती है बल्कि आपका मेटाबोलिज्म रेट भी बढ़ जाता है।

ये सारे एक्सरसाइज तो ज़रूरी हैं ही लेकिन इनसे भी ज्यादा ज़रूरी है कि जिम छोड़ने के बाद आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। रिफाइंड और ऑयली चीजों का सेवन कम कर दें और इसकी बजाय साबुत अनाज, फलों और सब्जियों का सेवन ज्यादा करें। ऐसी चीजों का सेवन करें जिनमें ट्रांस फैट, सैचुरेटेड फैट और नमक की मात्रा काफी कम हो। कैलोरी की सीमित मात्रा ही लें, एक दिन में पुरुषों के लिए 2500 किलोकैलोरी और महिलाओं को 2000 किलोकैलोरी उपयुक्त माना जाता है।

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


About the Author

... Read More