डिटॉक्स डायट अपनाने से पहले जान ले ये ज़रूरी बातें

डिटॉक्स डायट वजन कम करने का अस्थायी तरीका है, दोबारा फिर से आपका वजन बढ़ सकता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 21, 2017 2:21 PM IST

आज कल वजन कम करने के लिए डिटॉक्स डायट अपनाना काफी प्रचलन में है। अब लोग इतने जागरूक हो गये हैं कि वे सभी सोशल साइट्स पर डायट से जुड़े लोगों और उनके पेज को फॉलो करते हैं जिससे उन्हें रोजाना नयी जानकारी मिलती ही रहती है। फिर भी एक बात जान लें कि बिना सोचे समझे डिटॉक्स डायट न अपनाएं। जानी मानी न्यूट्रीशनिस्ट उर्वशी साव्हने यहां डिटॉक्स डायट से जुड़ी हर जानकारी बता रही हैं।

  • प्रोटीन की कमी : डिटॉक्स डायट में लोग प्रोटीन का सेवन बिल्कुल कम कर देते हैं और दिन में कई गिलास ग्रीन जूस पीते हैं। हालांकि इन जूस के सेवन से वजन तो कम हो जाता है लेकिन मांसपेशियों को स्वस्थ और मजबूत बनाये रखने के लिए प्रोटीन का सेवन ज़रूरी है। इसलिए जब आप सिर्फ ग्रीन जूस का सेवन करते हैं तो उससे वजन तो कम होता ही है साथ ही आपका मसल मास भी कम हो जाता है।
  • डिटॉक्स के लिए जब आप हफ्ते या 10 दिन तक सिर्फ फ्रूट जूस या लेमन जूस पर ही निर्भर रहते हैं और इसके सिवा कुछ भी नहीं खाते हैं तो जैसे ही ये 10 दिन खत्म होते हैं फिर आपकी भूख वापस अपने आप ही बढ़ने लगती है। उसके बाद फिर आपको बर्गर, पिज़्ज़ा या चॉकलेट खाने का मन करने लगता है जिससे आपके खाने का क्रम फिर से बिगड़ जाता है।
  • कई लोगों का मानना है कि डिटॉक्स डायट के कारण शरीर से सारे टॉक्सिन आसानी से बाहर निकल जाते हैं और शरीर में किसी भी तरह की गंदगी मौजूद नहीं रहती है। हालांकि आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आपका शरीर अपने आप ही शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकाल देता है। अभी तक ऐसी कोई रिसर्च नहीं आया जिससे यह पता चले कि डिटॉक्स डायट अपनाने से ज्यादा टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। इसलिए इसकी बजाय आप रोजाना की डायट में हेल्दी फ्रूट्स को शामिल करें।
  • अंत में यह जान लें कि डिटॉक्स डाइट अपनाने से आपके शरीर में कोई बहुत बड़ा परिवर्तन नहीं आ पाता है क्योंकि यह वजन कम करने का एक अस्थायी उपाय है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ ग्रीन जूस या फ्रूट जूस से ही काम नहीं चलेगा बल्कि आपको भरपूर आहार लेना ही पड़ेगा।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source