ब्लड-शुगर कंट्रोल करता है कड़ी पत्ता, जानिये इसके सभी 9 फायदे

कड़ी पत्ता के दस अनजाने फायदों के बारे में जानें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:46 PM IST

Read this in English.

आम तौर कड़ी पत्ते का इस्तेमाल भारत के दक्षिण प्रांत में ही ज्यादा होता है, लेकिन अब भारत के लगभग हर प्रांत में इसका इस्तेमाल होने लगा है। आपने सोचा है क्यों? क्योंकि इसके अनगिनत गुणों के कारण यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसलिए जब भी आपके प्लेट में कड़ी पत्ता आए इसके कड़वे स्वाद के लिए फेंके नहीं। यह आपके बाल और स्किन के लिए जितना लाभकारी है उतना ही आपको अनेक प्रकार के बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।

चलिये, कड़ी पत्ता के अनजाने गुणों के बारे में जानते हैं-

कड़ी पत्ता आयरन और फॉलिक एसिड का स्रोत होता है। आयरन की कमी सिर्फ शरीर में आयरन न होने पर ही नहीं होता है बल्कि शरीर के आयरन को सोख न पाने के कारण भी होता है। इसके अलावा फॉलिक एसिड आयरन को सोखने में भी मदद करता है। कड़ी पत्ता इन दोनों कामों को करके एनीमिया की कमी को दूर करता है।

टिप- अगर आपको एनीमिया हुआ है तो रोज खाली पेट एक खजूर और दो कड़ी पत्ता नियमित रूप से खायें। पढ़े-एनीमिया दूर करने का असरदार घरेलू इलाज है बीटरूट

  • लीवर को क्षति से बचाता है

अगर आप बहुत शराब पीते हैं और इसके कारण लीवर को नुकसान पहुँच रहा है तो आप अपने खाने में कड़ी पत्ता को शामिल करना न भूलें। एशियन जर्नल ऑफ फार्मासुटिकल एण्ड क्लीनिकल रिसर्च के अनुसार शरीर में केम्पफेरॉल (kaempferol) के कारण जो ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और टॉक्सिन्स बनता है वह लीवर को क्षति पहुँचाता है, उससे यह बचाता है। अगर आप कड़ी पत्ता का सेवन करते हैं तो उसमें जो विटामिन ए और सी होता है वह लीवर को अच्छी तरह से काम करने में मदद करता है।

टिप- एक कप कड़ी पत्ता के जूस में एक छोटा चम्मच घर का बना घी, चीनी और ताजा कूटा काली मिर्च डालकर कम आंच में गर्म करें।

जर्नल ऑफ प्लांट फूड फॉर न्यूट्रिशन के अध्ययन के अनुसार कड़ी पत्ता में जो फाइबर होता है वह ब्लड में से इन्सुलिन को प्रभावित करके ब्लड-शुगर लेवल को कम करता है। कड़ी पत्ता हजम शक्ति को बढ़ाकर वेट लॉस में सहायता करता है। इसलिए डाइबीटिज और वज़न बढ़ने वाले लोगों के लिए कड़ी पत्ता खाना ज़रूरी होता है।

टिप-  अपने खाने में कड़ी पत्ता को शामिल कीजिए, इससे ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। इसके अलावा आप रोज खाली पेट कड़ी पत्ता खा सकते हैं।

  • हृदय संबंधी बीमारी से रक्षा करता है

शायद आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह ब्लड में से कोलेस्ट्रोल को कम करने में अहम् भूमिका अदा करता है।यह ब्लड में गुड कोलेस्ट्रोल के मात्रा को बढ़ाकर हृदय संबंधी रोग और एनथेरोक्लेरोसीस से रक्षा करता है।

  • हजम शक्ति को बढ़ाता है

कड़ी पत्ता का कार्मिनटिव या वातहर गुण एसिडिटी या बदहजमी होने से बचाता है। आयुर्वेद में यह माना जाता है कि कड़ी पत्ता में जो लैक्सटिव का गुण होता है वह पेट में अमा और दोषा के लेवल को संतुलित करके पेट को शांत रखने में सहायता करता है।

  • दस्त के लक्षणों से आराम दिलाता है

कड़ी पत्ता में जो माइल्ड लैक्सटिव का गुण होता है वह दस्त से राहत दिलाने में मदद करता है। क्योंकि इसमें एन्टी बैक्टिरीयल और एन्टी-इन्फ्लैमटोरी के गुणों के कारण यह पेट के गड़बड़ी को जल्दी शांत करने में कारगार रूप से काम करता है। कड़ी पत्ता शरीर के तीन दोषों को संतुलित करके पेट के पित्तदोष को कम करता है।

टिप- दस्त होने पर कड़ी पत्ता को क्रश करके बटरमिल्क के साथ दिन में दो से तीन बार लें, राहत ज़रूर मिलेगा।

  • केमोथ्रेपी के साइड इफेक्ट्स को कम करता है

अध्ययन के अनुसार कड़ी पत्ता में इतनी क्षमता होती है कि वह केमोथ्रेपी और रेडियोथ्रेपी से जो शरीर को क्षति पहुँचती है उससे शरीर की रक्षा करता है। ये क्रोमोजोम्स और बोन मैरो को किसी भी प्रकार के क्षति से सुरक्षित रखने के साथ-साथ और शरीर में फ्री-रैडिकल्स से उद्भव को रोकता है। इसी प्रकार कड़ी पत्ता शरीर को कैंसर से रक्षा करने में मदद करता है।

अगर आप खांसी, साइनस या बलगम के कारण परेशान है तो कड़ी पत्ता को अपने डायट में शामिल करें और इस कष्ट से निजात पायें। कड़ी पत्ता में जो विटामिन सी, एन्टी-इन्फ्लैमटोरी और एन्टी-ऑक्सिडेंट का गुण होता है वह बलगम को जमने नहीं देता है।

टिप- कन्जेस्शन से राहत दिलाने के लिए एक छोटा चम्मच पावडर किया हुआ कड़ी पत्ता में एक छोटा चम्मच शहद डालकर पेस्ट बना लें और दिन में दो बार इसका सेवन करें।

  • स्किन इन्फेक्शन होने से शरीर को बचाता है

सुनने में कितना भी अजीब लगे, कड़ी पत्ता का एन्टी-ऑक्सिडेंट, एन्टी-बैक्टिरीयल, एन्टी-फंगल गुण नाखुन में फंगल इन्फेक्शन के होने या मुहांसों को आने से रोकता है, साथ ही इनको जल्दी ठीक करने में मदद करता है।

कड़ी पत्ता में जो पौष्टिकता होता है वह बालों के असमय सफेद होने के प्रक्रिया को रोकने में मदद करने के साथ-साथ बालों के झड़ने, पतला होने, रूसी जैसे अनेक समस्याओं से राहत दिलाता है।  इसके लिए या तो आप कड़ी पत्ता खायें या स्कैल्प में इसको लगायें।

टिप- बालों को मजबूत करने या रूसी से लड़ने के लिए कड़ी पत्ता का जूस 100 एम.एल. नारियल के तेल में मिलाकर तेल को गर्म करें जब तक कि वह काला न हो जाय। उसके बाद इसको स्कैल्प पर लगायें।

अब तो आप प्लेट में से कड़ी पत्ता को नहीं फेंकेंगे, हैं न!

मूल स्रोत-  10 amazing health benefits of kadi patta or curry leaves you should know about!

अनुवादक : Mousumi Dutta

चित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source