इस तरीके से फलों और सब्जियों को धोएंगे तो नहीं पड़ेंगे बीमार

सब्जियों और फलों को कभी भी स्टोर करने या खाने के पहले उसे पानी की तेज धार से धोएं, और फिर इन्हें पकाने से पहले भी एक बार धो लें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

फलों और हरी सब्जियों के फायदे के बारे में तो हम सब जानते हैं लेकिन शायद आप यह नही जानते कि अगर आप इन सब्जियों या फलों को खाने से पहले ठीक से नहीं धोयेंगे तो ये आपको नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। वैसे सब्जियों या फलों को साफ़ करने के लिए आप को किसी ख़ास लिक्विड या किसी और चीज की ज़रूरत नहीं है बल्कि आप इसे पानी से ही साफ़ कर सकते हैं बशर्ते साफ़ करने का तरीका सही अपनाएं। गुडगाँव स्थित मेदांता हॉस्पिटल के डायटीशियन एंड डिप्टी जनरल मैनेजर डॉ काजल पंडया येप्थो यहाँ सब्जियों को ठीक तरीके से कैसे धोया जाए उस बारे में बता रही हैं। आइये जानते हैं सब्जियों और फलों को धुलने का सही तरीका :

  • सब्जियों को धुलने से पहले अपने हाथो को अच्छी तरह साबुन से धो लें। इससे हाथो में मौजूद बैक्टीरिया सब्जी या फलों में नहीं फ़ैल पाते हैं।

  • किचन में मौजूद कटिंग बोर्ड, चाक़ू और बाकी इस्तेमाल की जाने वाली चीजों को भी अच्छे से धो लें, क्योंकि इनमें चिपके हुए बैक्टीरिया सब्जियों को काटते समय फलों में सब्जियों में जा सकते हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

  • अगर आपने सब्जियों और फलों को छील लिया है तो छीलने के बाद छिलकों को फेंक दें और कटिंग बोर्ड, चाकू को फिर से धो लें। इससे बैक्टीरिया के फैलने का खतरा बिलकुल कम हो जाता है।

  • कभी भी सब्जियों या फलों को किसी साबुन या डिटर्जेंट से साफ़ न करें, इन्हें सिर्फ सादे पानी से ही धोएं।

  • जिन सब्जियों या फलों के छिलके मोटे होते हैं उनके लिए वेजिटेबल ब्रश का इस्तेमाल करें। इस ब्रश की मदद से साफ़ करने से सारे बैक्टीरिया आसानी से निकल जाते हैं।

  • सब्जियों और फलों को धोने के बाद इन्हें पेपर टॉवल से लपेट लें। इससे उनमें मौजूद बचे हुए बैक्टीरिया भी निकल जाते हैं।

  • सब्जियों और फलों को कभी भी स्टोर करने या खाने के पहले उसे पानी की तेज धार से धोएं, और फिर इन्हें पकाने से पहले भी एक बार धो लें। इससे फलों या सब्जियों के ऊपर मौजूद केमिकल और बैक्टीरिया पूरी तरह साफ़ हो जाते हैं । ध्यान रखें कभी भी फलों या सब्जियों को काटने के बाद न धोयें इससे उनके पोषक तत्व पानी में बह जाते हैं।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source