... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
अगर आपका वजन अचानक से बढ़ गया है और आप इसे कोई भी तरीका अपनाकर कम करना चाहते हैं, तो जल्दबाजी न करें। तुरंत ही वजन कम करने के तरीके और डाइट प्लान अपनाने की बजाय पहले अपने पूरे शरीर का चेकअप करवायें। इससे यह पता चल जायेगा कि आखिर अचानक से वजन बढ़ने के पीछे क्या वजह है? उसके बाद ही किसी तरह का डाइट और फिटनेस प्लान अपनायें। हम यहाँ ऐसी प्रमुख समस्याओं के बारे में बता रहे हैं जिनकी वजह से वजन बढ़ जाता है।
थाइरॉयड : जिन लोगों की थाइरॉयड ग्रंथि ठीक से काम नहीं करती है उनका मेटाबोलिज्म रेट काफी कम हो जाता है जिसके कारण उनका वजन अचानक से ही बढ़ने लगता है। इसीलिए हाइपोथायराइडिज्म से पीड़ित मरीजों को अपना वजन कम करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर यह बीमारी पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा होती है।
डिप्रेशन : जब आप डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं उस दौरान आपका मस्तिष्क सेरोटोनिन हार्मोन का अधिक स्त्राव करने लगता है जिससे आपका मूड बहुत जल्दी जल्दी बदलता है और आपके खाने पीने का क्रम बिगड़ जाता है। खाने पीने का क्रम बिगड़ने के कारण ही आपका वजन भी बढ़ने लगता है।
मेनोपॉज : महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान शरीर में हुए कई हार्मोनल बदलावों के कारण शरीर में फैट की मात्रा बढ़ने लगती है, खासतौर पर पेट के आस पास वाले हिस्से में मोटापा और बढ़ जाता है। अगर आपका वजन भी मेनोपॉज के दौरान तेजी से बढ़ रहा है तो तुरंत डॉक्टर के पास जायें और जांच करवाएं। सही खानपान और एक्सरसाइज की मदद से इस मोटापे से छुटकारा पाया जा सकता है।
दवाइयां : कुछ दवाइयां भी ऐसी होती हैं जिनके सेवन से वजन अचानक से बढ़ने लगता है। खासतौर पर जो लोग एंटी-डिप्रेसेंट दवाइयों का सेवन करते हैं वे इस समाया से ज्यादा पीड़ित रहते हैं। इसके अलावा डायबिटीज और माइग्रेन की कुछ दवाइयों से भी वजन बढ़ने लगता है।
चित्र स्रोत: Shutterstock
संदर्भ :
Laurberg, P., Knudsen, N., Andersen, S., Carlé, A., Pedersen, I. B., & Karmisholt, J. (2012). Thyroid Function and Obesity. European Thyroid Journal, 1(3), 159–167. https://doi.org/10.1159/000342994
2. Wurtman JJ. Depression and weight gain: the serotonin connection. J Affect Disord. 1993 Oct-Nov;29(2-3):183-92. Review. PubMed PMID: 8300977.