... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
पीच (Peach) जिसे हम हिंदी में आड़ू के नाम से जानते हैं मूलरूप से चीन का एक फल है जिसे अब दुनिया के अनेक हिस्सों में उगाया और खाया जाता है। यह रस से भरा हुआ और स्वाद में मीठा होता है, बाहर से देखने में यह काफी हद तक सेब जैसा दिखता है लेकिन इसका बाहरी पीला रंग और इसके अन्दर के कठोर बीज इसे सेब से बिल्कुल अलग कर देते हैं। आड़ू में कार्बोहाइड्रेट,प्रोटीन,मिनरल्स और फाइबर होने के साथ ही अनेकों स्वास्थ्य लाभ होते हैं।आइये जानते हैं आड़ू से मिलने वाले 8 प्रमुख स्वास्थ्य लाभों के बारे में :
वजन कम करने में सहायक : यह देखने में तो बड़ा और ठोस होता है लेकिन इससे बहुत ही कम कैलोरी मिलती है। एक बड़े साइज़ के आड़ू से आपको सिर्फ 68 कैलोरी ही मिलता है। इसलिये अगर आप इसे नाश्ते में लेते हैं तो यह आपके पेट को भरा हुआ रखेगा जिससे आप लंच से पहले आप अनहेल्दी चीजें खाने से भी बच जायेंगे।
एंटी-ओक्सिडेंट से भरपूर: आड़ू के छिलके का गाढ़ा लाल और पीला रंग इसमें मौजूद पोलीफेनोल (Polyphenols) नामक यौगिक के कारण होता है जो कि एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह आपके शरीर की कोशिकाओं को फ्री ऑक्सीजन रैडिकल्स के नुकसान से बचाने में सहायक है। इसलिये इस फल को छिलके के साथ ही खायें।
विटामिन सी से भरपूर : आड़ू में विटामिन सी भी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो की एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। एक बड़े साइज़ के आड़ू से आपको आपके शरीर के लिये ज़रूरी 19% विटामिन सी की मात्रा आसानी से मिल जाएगी। यह हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।
किडनी की बीमारियों से बचाता है : पीच में अधिक मात्रा में पाया जाने वाला पोटैशियम, आपके किडनी के लिये बहुत फायदेमंद है। यह आपके यूरिनरी ब्लैडर के लिये एक क्लेजिंग एजेंट की तरह काम करता है जिससे यह हमें किडनी से जुड़ी बीमारियों से दूर रखता है। यह किडनी में होने वाले स्टोन को भी दूर करने में सहायक है।
आँखों के लिये फायदेमंद : अगर आप अपने आँखों को स्वस्थ्य और उनकी विजन पॉवर अच्छा रखना चाहते हैं तो आपको यह फल ज़रूर खाना चाहिये। आड़ू में बीटा कैरोटीन नामक यौगिक पाया जाता है, जो शरीर में विटामिन ए के बनने के लिये ज़रूरी है। विटामिन ए रेटिना को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है। बीटा कैरोटीन रतौंधी जैसी बीमारियों से भी बचाता है।
शरीर से टॉक्सिन निकालने में सहायक: फाइबर से भरपूर सारे फल आपके पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करते हैं, आड़ू भी उनमें से एक है। इसमें पाये जाने वाले अधिक फाइबर के कारण, आडू आपके पेट और लीवर से टॉक्सिन को हटाने में मदद करता है।
ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है : आड़ू में पाये जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट आपको कैंसर से तो बचाते ही हैं वहीं कुछ अध्ययनों में यह बात पता चली है की ये कीमोथेरेपी के साइड इफ़ेक्ट से बचने की क्षमता को भी बढ़ाते हैं। नोरैटो जी एंड कलीग्स(Noratto G and colleagues ) द्वारा किये एक शोध के अनुसार, आड़ू में पाये जाने वाला यौगिक फेनोलिक, ब्रेस्ट कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने और फैलने से रोकते हैं।
दिल को स्वस्थ्य रखता है: आड़ू में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाये जाते हैं जो आपके दिल और सर्कुलेटरी सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद करते है। विटामिन के (Vitamin K) जहाँ ब्लड क्लोटिंग ( Blood Clotting) को रोकने में मदद करता है वहीं इससे मिलने वाला आयरन, एनीमिया की रोकथाम में मदद करता है। लायकोपीन और लुटेइन जैसे यौगिक दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।
चित्र स्रोत : Shutterstock
संदर्भ :