... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST
गर्मियों के दिनों में जब भी आपकी कुछ ठंडा पेय पीने की इच्छा करती है तो आप कोल्डड्रिंक, कोल्ड कॉफ़ी या आइस टी ही पीते हैं। वैसे कई लोग जो अपनी हेल्थ को लेकर बहुत जागरूक होते हैं उनका मानना है कि आइस्ड टी पीना, कोल्डड्रिंक या अन्य पैक्ड पेय पदार्थ पीने की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन आपको शायद यह जानकर आश्चर्य होगा कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आइस टी आपके लिए उतनी ज्यादा फायदेमंद नहीं है जितना आप सोच रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि आइस टी में बिलकुल भी कैलोरी नहीं होती है तो आप गलत हैं। जानी मानी न्यूट्रीशिनिस्ट प्रिया कठपाल यहाँ अलग अलग तरह के आइस टी से मिलने वाले कैलोरी की मात्रा में बारे में बता रही हैं।
कई कॉफ़ी स्टोर में मिलने वाले आइस टी में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यकीन मानिये आइस्ड टी के एक गिलास में उतना शुगर होता है जितना आप को पूरे एक दिन के लिए चाहिये। उदाहरण के तौर पर एक गिलास में 60 ग्राम शुगर होता है और अगर आप दिन भर में 3-4 ग्लास आइस टी पी लेते है तो इससे आपके वजन कम करने का लक्ष्य प्रभावित हो सकता है। आइये जानते हैं अलग अलग तरह के आइस टी में कितनी कैलोरी होती है।
हालांकि घर पर ही आइस टी बनाना ज्यादा फायदेमंद रहता है। अगर आप घर पर ही आइस टी बना रहे हैं तो इसके मीठेपन के लिए ताजे बेरी या मौसमी फलों का इस्तेमाल करें। इससे आपके आइस टी का स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ जाती है। घर पर बनाई जाने वाली आइस टी में हर्ब मिलकर आप इसकी पौष्टिकता को और बढ़ा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आइस टी को 3-4 मिनट में ही पी लें।
नोट – कैलोरी का कैलकुलेशन HealthifyMe द्वारा किया गया है।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्रस्रोत : Shutterstock