... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
ऑफिस की कैंटीन हो या कोई पार्टी जब भी आप लंच में कुछ हल्का खाना चाहते हैं तो सबसे पहले डोसा का नाम ही दिमाग में आता है। ऐसे में जब आप मेन्यू देखते हैं तो उसमें इतने तरह के डोसों की लिस्ट होती है जिससे यह तय कर पाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर कौन सा खाएं। वैसे आमतौर पर देखा जाए तो अधिकतर लोग पनीर डोसा को ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन इसे खाते समय वे बात का बिलकुल भी ध्यान नहीं देते हैं कि आखिर वे इससे कितनी कैलोरी पा रहे हैं। बिना कैलोरी के बारे में जाने ही किसी चीज को खाना, आपके वजन कम करने के लक्ष्य को प्रभावित कर सकता है।
हालांकि यह सच है कि डोसा एक हेल्दी भोजन है लेकिन फिर भी आपको सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिये। जिस तेल में इसे बनाया जाता है उसके कारण इसका कैलोरी काउंट काफी बढ़ जाता है और साथ में दी जाने वाली नारियल की चटनी से भी कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। अधिक कैलोरी के नुकसान से बचने के लिए आप डोसा के मसाले में पालक, गाजर, पनीर, टोफू, ओट्स जैसी चीजें शामिल करें जिससे इसमें पोषक तत्वों की मात्रा काफी बढ़ जायेगी। अगर डोसा से मिलने वाली कैलोरी के बारे में बात की जाए तो आप की सुविधा के लिए हम सभी तरह के डोसो का कैलोरी काउंट यहाँ पर दे रहे हैं, इसे देखकर आप खुद ही निर्णय करें कि आपके लिए सबसे उपयुक्त डोसा कौन सा है।
आइटम --- कैलोरी काउंट
नोट : ये सारे कैलोरी काउंट HealthfyMe द्वारा की गयी है।
चित्र स्रोत: Shutterstock