जाने किस चाइनीज डिश में है कितनी कैलोरी ?

क्या आप जानते हैं कि आपके फेवरेट Chilli Chicken, Veg spring rolls या Veg manchurian से आपको कितनी कैलोरी मिलती है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

जब भी आप किसी चाइनीज रेस्टोरेंट के आस-पास से गुजरते हैं तो वहां अदरक, लहसुन और कई तरह के सॉस की खुशबू से आपका मन ललचाने लगता है। बारिश के मौसम में तो चाऊमीन और गर्म सूप, हर उम्र के लोगों का पसंदीदा स्नैक है। आज के दौर में चाइनीज डिशेज भारतीय लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। कम समय में बन जाने के कारण और बाज़ार में इनकी आसानी से उपलब्धता ही इनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण है। लेकिन इन चीजों को खाते या पीते समय क्या आप इस बात पर ध्यान देते हैं कि ये आपके स्वास्थ्य के लिए सही हैं भी या नही? इसलिये हम यहाँ चाइनीज रेस्टोरेंट में मिलने वाले अधिकतर डिशेज से मिलने वाली कैलोरी की मात्रा यहाँ बता रहे हैं। जिससे जब आप अगली बार इन्हें खायें तो इस बात का ख़ास ख्याल रखें कि कौन सी डिश आपके लिये उपयुक्त है।

  • वेज मनचाओ सूप :   1 कटोरी = 215 कैलोरी
  • चिकन मनचाओ सूप : 1 कटोरी = 102.7 कैलोरी
  • स्वीट कॉर्न सूप :  1 कटोरी  = 156.4 कैलोरी
  • वेज हॉट एंड सॉर सूप :  1 कटोरी = 103.4 कैलोरी
  • वेज स्प्रिंग रोल :    1 पीस = 196.4 कैलोरी
  • चिकन स्प्रिंग रोल :   1 पीस = 430.2 कैलोरी
  • चिकन सैटे :    1 पीस = 226.6 कैलोरी
  • चिली पनीर :    1 कप = 421.4 कैलोरी
  • चिली मशरूम :   1 कप = 206.6 कैलोरी
  • चिली चिकन :   1 कटोरी = 437.4 कैलोरी
  • वेज-मंचुरियन (ड्राई) :  2 पीस = 73.1 कैलोरी
  • गोभी-मंचुरियन (ड्राई) : 2 पीस = 34.4 कैलोरी
  • मशरूम मंचुरियन (ड्राई):2 पीस = 43.9 कैलोरी
  • चिकन मंचुरियन (ड्राई): 2 पीस = 131.1 कैलोरी

इसलिए अगली बार जब आप सूप और स्टार्टर कॉम्बो का आर्डर करने जायें तो कॉर्न फ्लोर सूप की जगह किसी सादे सूप का आर्डर करें। स्प्रिंग रोल की जगह सैटे लें। कोशिश करें की ऐसी चीजों का चुनाव करें जिनसे मिलने वाली कैलोरी की मात्रा कम हो।

(कैलोरी HealthifyMe का इस्तेमाल करके कैलकुलेट की गई है। ये भारत का पहला न्यूट्रीशन ट्रैकर है।)

चित्र स्रोत : Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source