... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
बादाम एक ऐसा टेस्टी और पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट है जिसके बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। बादाम कच्चा हो या भुना हुआ, इसमें कैलोरी और वसा की मात्रा सामान ही होती है। हालांकि तेल के साथ भुने हुए बादाम की कैलोरी की संख्या अधिक हो सकती है। पढ़ें: भीगे हुए बादाम खाने के 6 स्वास्थ्य लाभ
दुनिया के पहले इंडियन न्यूट्रीशनर ट्रैकर हेल्दीफायमी कैलोरी काउंटर (HealthifyMe Calorie Counter) के अनुसार बादाम की किस रूप में कितनी कैलोरी होती है।
आइए जानते हैं:
बादाम में आवश्यक विटामिन और मिनरल्स जैसे कि विटामिन ई, ज़िंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स शामिल होते हैं। ये सभी तत्व आपके शरीर को अलग-अलग तरह से फायदे पहुंचाते हैं। लेकिन इनका फायदा उठाने के लिए आपको इन्हें भिगोकर खाना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बादाम के भूरे रंग के छिलके में टैनीन होता है जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक लेता है। बादाम को पानी में भिगोने से छिलका आसानी से उतर जाता है और नट्स को पोषक तत्वों को रिहा करने की अनुमति देता है। भीगा हुआ बादाम पाचन में भी मदद करता है। इसके अलावा भीगे हुए बादाम आपके स्वास्थ्य के लिए अन्य कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता हैं।
बादाम पाचन क्रिया को मज़बूत और स्वस्थ बनाता है। जर्नल ऑफ फूड साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन में ये पाया गया कि भीगे कच्चे बादाम खाने से पेट जल्दी साफ होता है और प्रोटीन पचाना आसान हो जाता है। बादाम का छिलका निकल जाने से उसके छिलके में मौजूद एंजाइम अलग हो जाते हैं और इस वजह से फैट तोड़ने में आसानी होती है। ऐसे में पाचन क्रिया और पोषक तत्वों का अवशोषण आसान हो जाता है।
बादाम और ओट्स का मिश्रण फाइबर का एक बेहतर स्रोत है, जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। कैलोरी की मात्रा को ध्यान में रखते हुए आपको बादाम का अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए। रोजाना 15 बादाम खाने से आपको सही मात्रा में विटामिन और मिनरल्स मिलेंगे।
चित्र स्रोत - Shutterstock