... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST
खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट करना जितना ज़रूरी है उतना ही ज़रूरी है इसे करने के बाद शावर लेना क्योंकि नहाने से आपका शरीर पूरी तरह साफ़ हो जाता है। वर्कआउट के दौरान शरीर से बहुत ज्यादा मात्रा में पसीना निकलता है उसके साथ शरीर की गन्दगी भी बाहर निकल जाती है लेकिन वो पसीना शरीर पर ही चिपका रहता है इसीलिए नहाना ज़रूरी है। लेकिन कई बार लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि आखिर वर्कआउट के बाद गर्म पानी से नहाना चाहिए या ठंडें पानी से। हमने इस बारे में वी फिटनेस की फिटनेस एक्सपर्ट रोशनी शाह से बात की।
उन्होंने बताया कि अगर आप वजन कम करने से जुड़ी एक्सरसाइज कर रहे हैं तो इसके बाद ठंडे पानी से नहाना ज्यादा फायदेमंद होता है। पानी का तापमान जितना ही कम होगा उतना ही ये आपके लिए सही है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप बिल्कुल बर्फीले पानी से नहाते हैं तो अचानक से शरीर का तापमान बिल्कुल कम हो जाता है और ऐसे समय में शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए मेटाबोलिज्म रेट अपने आप बढ़ने लगता है। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि इस समय आपका मेटाबोलिज्म रेट सामान्य अवस्था की तुलना में 550 प्रतिशत तक बढ़ सकता है जिस कारण शरीर को गर्म रखने के लिए आप अपने आप ज्यादा कैलोरी बर्न करने लगते हैं। अगर आप इतने ठंडे पानी से नहाने में असहज महसूस कर रहे हैं तो आप थोड़े कम ठंडे पानी से भी नहा सकते हैं। वो भी उतना ही फायदेमंद है और इस तरह नियमित नहाने से धीरे धीरे आपकी मांसपेशियों की बनावट बेहतर होती चली जाती है।
जर्नल बायोमेडिकल रिसर्च इंटरनेशनल में प्रकाशित एक शोध के अनुसार जब आपका शरीर ठंडे पानी के संपर्क में आता है तो शरीर में ग्लूटाथिओन नामक एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट की सप्लाई अपने आप बढ़ जाती है। इसके अलावा अगर सुबह सुबह आपको मांसपेशियों में जकड़न महसूस हो रही है या पूरी बॉडी में टाइटनेस फील हो रही है तो ऐसे में आप गर्म पानी का शावर लें। इससे शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है और जकड़न अपने आप मिट जाती है और आप बहुत ज्यादा रिलैक्स फील करने लगते हैं। हालांकि गर्म पानी से बहते समय इस बात का ध्यान ज़रूर रखें कि पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock