कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि रो फूड डायट यानि गाजर, मूली, टमाटर जैसी चीजों को कच्चा खाने से ज्यादा लाभ मिलता है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो यह भी मानते हैं कि इन्हें कच्चा खाने से ज्यादा ऊर्जा, टोक्सिन को बाहर निकालने और ये वजन कम करने का आसान तरीका है। अगर आप भी कच्चे फूड को डायट में शामिल करने कि योजना बना रहे हैं, तो आपको पहले इसके फायदे और नुकसान के बारे में जानना बहुत जरूरी है। इस संबंध में न्यूट्रीशनिस्ट अन्वेषा शर्मा द्वारा आपको कुछ जरूरी तथ्यों की जानकारी दे रहे हैं।
फायदे
कच्चे खाद्य पदार्थों में ढेर सारे पोषक तत्व और एंजाइम होते हैं, जो पकाते समय नष्ट हो जाते हैं। एंजाइम आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित करने में शरीर की मदद करते हैं। कच्चे फल और सब्जियों में पानी में घुलनशील विटामिन बरकरार रहते हैं।
कच्ची चीजें शरीर से टोक्सिन बाहर निकालने के लिए बेहतर उपाय है। अगर आपके खानपान की आदत खराब है तो रॉ डायट आपकी डेटोक्स में मदद कर सकती है।
You may like to read
अगर आप गर्म तापमान में रहते हैं तो कच्ची चीजों का बॉडी पर कुलिंग इफ्फेक्ट पड़ता है। कच्चे फल और सब्जियां अधिक एल्कलाइजिंग और हाईड्राइटिंग है और गर्मी के लिए बेहतर विकल्प हैं।
जब बात वजन कम करने की होती है, तो इसका फंडा सरल है। जाहिर है आप इसे पकाते नहीं है और ना ही प्रोसेस्ड करते हैं। जिससे आपको ऑटोमेटिकली वजन कम करने में मदद मिलती है।
नुकसान
खाना पकाने से पोषक तत्व छोटे घटकों में टूट जाते हैं जिस वजह से इन्हें आसानी से पचाया जा सकता है। अगर आप हमेशा कच्चा खाना खाते हैं, तो आपको कई पाचन विकार हो सकते हैं।
एक बार गर्म होने पर कुछ चीजें बायोएविलेबल (bioavailable) हो जाती हैं। उदहारण के लिए एंटीऑक्सिडेंट लाइकोपीन टमाटर में पाया जाता है और जब इसे पकाया जाता है तो इससे अधिक पोषण मिलते हैं। पालक, गोभी और लहसुन जैसी सब्जियों को पकाने से अधिक पोषण मिलते हैं। चीजों को हल्का पकाने से उनमें पोषक तत्व मौजूद रहते हैं।
क्रीम वाले डेयरी उत्पाद और कच्चे अंडे खाने से फूडबर्न बीमारियों का खतरा होता है।
इस बात का रखें ध्यान
कच्ची चीजें खाना बेहतर स्वास्थ्य का कोई जादुई उपाय नहीं है। कभी-कभी कच्ची चीजें खाने से लाभ होता है लेकिन लगातार खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए कच्चे और पके हुए भोजन में संतुलन बनाए रखें ताकि आपको जरूरी पोषक तत्व मिल सकें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.