... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
मैं एक 32 साल की महिला हूँ। मैं अब योगा शुरू करना चाहती हूँ लेकिन मुझे अपने आस पास कोई योगा टीचर नहीं मिल रहा है। मैंने योग की शुरुवात करने वालों के लिये कुछ किताबें पढ़ी है और यूट्यूब पर शिल्पा योग को फॉलो करती हूँ। क्या किताबों और ऑनलाइन योग क्लासेज की मदद से योग करना सही है?
हमने इस बारे में अपनी योग एक्सपर्ट पूजा मेल्वानी से बात की उन्होंने बताया कि, अगर आप योग की शुरुवात करना चाहती हैं तो किसी योगा टीचर से ट्रेनिंग लेना सबसे सही तरीका होता है। लेकिन अगर आपके पास योग क्लासेज ज्वाइन करने का टाइम नहीं है या आस पास कोई योग टीचर नहीं है तो आप घर पर ही योग से जुड़ी किताबें पढ़कर और ऑनलाइन वीडियो देखकर भी योग सीख सकती हैं। पढ़ें:योगा के लिए नही है टाइम तो अपनाये ऑनलाइन क्लासेज
जब आप घर में योग सीख रही हो तो इन बातों का ज़रूर ध्यान रखें:
पोज चुनने में सावधानी बरतें: जब आप घर में किताबों या वीडियो देखकर योग की शुरुवात कर रही हों तो ऐसे पोज चुनें जिनको आप आसानी से कर सकें। ये आसान से योग आसन आपके कॉन्फिडेंस को और बढ़ा देंगे जिससे आगे आपको एडवांस्ड योग आसन करने में आसानी रहेगी।
धीरे-धीरे योग करें: जब आप घर पर योग करना शुरू करें तो पहले ही दिन 45 मिनट तक योगासन न करें। योग में कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिये। शुरुवात में आप सिर्फ 10-15 मिनट ही योग का अभ्यास करें फिर जब आसानी से इन आसनों को करने लगे तो फिर धीरे-धीरे इस समय को बढ़ाएं।
नियमित अभ्यास करें: चाहे आप सुबह योग अभ्यास करें या फिर दिन भर के काम के बाद शाम को करें लेकिन इसे नियमित करें। क्योंकि योग का फायदा तभी है जब आप इसे अपनी रोजाना की रूटीन में शामिल करें।
चित्र स्रोत: Shutterstock