हिप्स और जांघो को सेक्सी शेप देने के लिए करें ये आसान एक्सरसाइज

Hip abduction करने से न सिर्फ आपके हिप्स को सही शेप मिलता है बल्कि घुटनों में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 16, 2017 2:34 PM IST

हिप्स ऐब्डक्शन (Hip abduction) एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे आप रोजाना घर में रहते हुए भी कई बार करते हैं जैसे कि बेड से उतरते समय भी आप इसी पोजीशन में रहते हैं। जिम में इस ख़ास पोजीशन का अपना अलग ही महत्व है और यह पोजीशन हिप्स के आस पास की हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इससे न सिर्फ आपके हिप्स को सही शेप मिलता है बल्कि घुटनों में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है। स्कल्प्ट कोलकाता की फिटनेस एक्सपर्ट प्रसन्नजीत विश्वास हिप्स ऐब्डक्शन से होने वाले फायदे और इसे करने का सही तरीका बता रहे हैं।

कैसे करें :

वेरिएशन : आप इस एक्सरसाइज में कई तरह के बदलाव भी ला सकते हैं जो और ज्यादा असरदार होते हैं।

इंटरनल रोटेशन: इसे करने के लिए पेट के बल लेट जायें और अपने एक पैर को पीछे साइड में ऊपर की तरफ उठायें। आप जितना ऊपर पैर पीछे उठा सकते हैं उतना ऊपर उठायें और फिर धीरे धीरे वापस इसी पोजीशन में आ जायें। दोनों पैरों से इस प्रक्रिया को कम से कम 10-12 बार करें। इसे करते समय अपने सिर को सामने की तरफ अपने हथेलियों पर रख लें जिससे आपको इसे करने में काफी आसानी रहे।

प्लेट ऐब्डक्शन:  इसे करने के लिए सबसे पहले सपोर्ट के लिए किसी पिलर के पास खड़े हो जायें। सपोर्ट के लिए एक हाथ से इसे पकड़ लें और दूसरे हाथ में 5 किलो वाली प्लेट पकड़ें रहें। अब इसे पकडे रहते हुए अपने एक पैर को जितना ऊपर उठा सकते हैं उतना उठायें और फिर थोड़ी देर में वापस शुरुवाती पोजीशन में ले आयें।

फायदे: एबडक्टर मसल्स के कारण ही हम अपने पैरों को फैला या घुमा पाते हैं इसलिए इनकी मजबूती का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी होता है। इनके कमजोर हो जाने से आपको चलते में असुविधा हो सकती है और चलते समय दर्द होने लगता है। इस एक्सरसाइज को करने से घुटनों की क्षमता बढ़ती है साथ ही आपकी जाँघों और हिप्स को सही आकार मिलता है

इसे करते समय निम्न बातों का ध्यान रखें:

  • एक्सरसाइज करते समय हमेशा अपना शरीर बिल्कुल सीधा रखें जिससे सिर्फ एबडक्टर मसल्स में ही मूवमेंट हो।
  • कभी भी शरीर को इधर उधर मोड़ें नहीं।
  • जब भी पैर को ऊपर उठायें तो उस दौरान एड़ियों को घुमाएं नहीं।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.