वेजेटेरियन लोग ऐसे पायें ज्यादा प्रोटीन

क्या आप जानते हैं कि Pulse and cereals को एक साथ खाना प्रोटीन पाने का सबसे आसान तरीका है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि आप हमेशा रोटी के साथ दाल या भाकरी के साथ ज़ुन्का या टोस्ट के साथ अंडे क्यों खाते हैं? ऐसा करने के पीछे कुछ ख़ास कारण है तभी इन्हें साथ में मिलकर खाया जाता है। हमने इस बारे में डायटीशियन एंड न्यूट्रीशनिस्ट डॉ स्वाति डेव से बात की उन्होंने बताया कि दाल और फलियाँ  प्रोटीन के मुख्य स्रोत होते हैं इसलिए इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना ज़रूरी है। हालांकि हमारे शरीर को कार्बोहाइड्रेट की तुलना में प्रोटीन की कम ही ज़रूरत होती है फिर भी यह शरीर के विकास और सुचारू रूप से काम करने के लिये सबसे ज़रूरी पोषक तत्वों में से एक है। प्रोटीन हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ ही हमारी त्वचा और बालों के लिये भी लाभदायक है। संतुलित आहार में आपको यह सलाह दी जाती है कि 10 से 15% प्रोटीन की मात्रा आप अपनी डाइट से ही हासिल करें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आवश्यकता से ज्यादा प्रोटीन का सेवन आपके दिल,किडनी और लीवर को प्रभावित कर सकता है। पढ़ें : इन 5 नॉन-वेजेटेरियन चीजों से मिलता है ज्यादा प्रोटीन

दाल और बीन्स : दाल सस्ते होने के साथ ही प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोत माने जाते हैं, इनमें प्रोटीन के अलावा दूसरे पोषक तत्व जैसे कि विटामिन बी1 और बी2, फोलिक एसिड और फाइबर भी उचित मात्रा में पाया जाता है। शाकाहारी लोगों के लिये दालें आयरन की भी मुख्य स्रोत होती हैं। कई तरह के स्वादों से भरपूर ये दालें भारतीय भोजनों का अहम् हिस्सा हैं। दूसरे प्लांट बेस्ड फूड्स की तरह दाल में भी बिल्कुल कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है और इसमें फैट या सोडियम की मात्रा भी बहुत कम पायी जाती है।

रोटी और भाकरी : सीरिअल (Cereals) भी प्रोटीन के अलावा फाइबर, बी काम्प्लेक्स विटामिन्स ,आयरन और जिंक के अच्छे स्रोत होते हैं।नाश्ते में सीरिअल के सेवन से यह आपको दिन भर एनर्जी से भरपूर रखता है और लम्बे समय तक आपकी भूख को भी शांत रखता है। जिससे यह आपके वजन को कम करने में भी सहायक है।

दाल और सीरिअल : अगर आप अपने प्रोटीन लेने की मात्रा को बढ़ाना चाहते हैं तो दाल और सीरिअल को एक  साथ में खाना सबसे सही तरीका है। यह न सिर्फ स्वाद में बेहतर है बल्कि यह आपको अधिक से अधिक पोषक तत्व एक साथ ही मिल जायेंगे। दालों में मेथिओनिने (methionine) नामक एमिनो एसिड कम मात्रा में पाया जाता है जबकि लायजीन (lysine) नामक एमिनो एसिड अधिक मात्रा में मिलता है वहीं दूसरी तरफ सीरिअल में मेथिओनिने अधिक मात्रा में होता है और लायजीन कम मात्रा में पाया जाता है। इसलिये जब आप इन दोनों को एक साथ मिलाकर खाते हैं तो आपको सारे ज़रूरी पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source