... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
तेल हमारे भारतीय भोजनों में इस्तेमाल की जाने वाली मुख्य सामग्री है और हम सभी अपनी किसी भी डिश को बनाने या पकाने के लिये तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि पकाने के कुछ तरीके ऐसे भी होते हैं जिनमें बिल्कुल भी तेल का इस्तेमाल नहीं होता। अगर आप अपने वजन को कम करने की सोच रहे हों तो ज़रूरी है कि आप इन तरीको पर ध्यान दें। कम से कम एक समय का खाना ऐसे खाएं जिसमें बिल्कुल भी तेल का इस्तेमाल न किया गया हो। न्यूट्रीशिनिस्ट आकांक्षा झलानी यहाँ पकाने के ऐसे ही कुछ तरीके बता रही हैं।
स्टीमिंग : जैसा की नाम से ही पता चल रहा है कि इस विधि में भोजन को पकाने के लिये भाप का इस्तेमाल किया जाता है। इसका दूसरा फायदा यह है कि भाप से पकाने में खाने के सारे पोषक तत्व उसमें बचे रहते हैं जबकि तेल में पकाने के कारण वे खत्म हो जाते हैं। आप एक ही बार में कई सब्जियों को एक साथ भाप से पका सकते हैं। एक बार पक जाने के बाद आप उन सब्जियों को कई हर्ब्स और मसालों से सजाकर उनके स्वाद को और बढ़ा सकते हैं।
ग्रिलिंग : ग्रिलिंग किसी भी खाने को बहुत तेजी से पकाने वाला तरीका है इसमें खाद्य सामग्री को सीधे बहुत ही तेज आंच में रख दिया जाता है जिससे वह मिनटों में पक जाता है। इस प्रक्रिया में भोजन के पोषक तत्व वैसे ही बचे रहते हैं और उनकी कैलोरी मात्रा भी कम ही रहती है। अधिकतर ग्रिलिंग का इस्तेमाल कॉर्न ,मीट और बर्गर को पकाने में किया जाता है। इस तरीके को अपनाने के लिये आपके पास ग्रिल पैन या कुकिंग ग्रिल होना ज़रूरी है।
पोचिंग (Poaching) : पकाने के इस तरीके में भी तेल का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं होता है, इसकी बजाय इसमें उबलते हुए पानी का इस्तेमाल किया जाता है। यह खाना पकाने का सबसे हेल्दी तरीका है। लेकिन फिर भी आप हर चीज को इस तरीके से नहीं बना सकते हैं। आप अण्डों को इस तरीके से बनाकर उन्हें नाश्ते में ले सकते हैं। इसके अलावा आप नाशपाती और सेब जैसे फलों पर भी यह प्रक्रिया आजमा सकते हैं।
बार्बिक्युइंग (Barbecuing): किसी खाने को ग्रिल करना और उसे बार्बिक्युइंग (सींक पर सेकना) करना दो अलग चीजें हैं। सींक पर भूनने के दौरान खाद्य सामग्री सीधे आंच के संपर्क में नहीं आती है और इस विधि में बहुत धीमी आंच पर खाने को पकाया जाता है जिससे इस प्रक्रिया से पकाने में बहुत टाइम लगता है। लेकिन यह मीट को डीप फ्राई करने की तुलना में बहुत सही तरीका है। इसके अलावा आप पनीर,टोफू आदि चीजों को भी इस तरीके से पका सकते हैं।
हालाँकि आप हर चीज को इन विधियों से नहीं पका सकते हैं फिर भी एक एक करके इन तरीको को ज़रूर आजमाना चाहिये। जैसे कि, रोज सब्जी को तलने की बजाय आप उसे किसी दिन स्टीम में पकाकर भी खा सकते हैं या मीट को डीप फ्राई करने की बजाय उसे ग्रिल करके पका सकते हैं।
चित्र स्रोत: Shutterstock