वजन घटाने में कुछ ऐसे मदद करती है खाने की तस्वीर

इस रोचक तरीके को अपनाकर आप भी अपना वजन कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

जो लोग अपने वजन को कम करना चाहते हैं, उनके लिये सबसे मुश्किल काम होता है हेल्दी डायट का चुनाव करना। ऐसी हेल्दी डायट जिसमें कोई फ्राई आइटम और शरीर को नुकसान पहुँचाने वाली चीजें न हो और खूब सारी हरी सब्जियां हों। कई बार बर्गर, बड़ा पाव और फ्रेंच फ्राई जैसे फ़ास्ट फ़ूड को खाने के लालच से खुद को रोक पाना अधिकांश लोगों के लिये बहुत मुश्किल हो जाता है। फिर भी अब आपको इसके लिये चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, हाल ही में वैज्ञानिकों ने इससे निजात पाने का बहुत ही आसान और रोचक तरीका खोज निकाला है जिसमें खाना खाने से पहले उसकी फोटो लेने की बात कही गयी है। वास्तव में इसमें आपको अपने भोजन की ली हुई फोटो का प्रिंट निकाल कर किसी जर्नल में नहीं लगाना है बल्कि खाने से पहले इन्स्टाग्राम (Instagram) ऐप की मदद से फोटो लेकर उसे शेयर करना है। और आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ऐसा करने से आपके कैलोरी लेने की मात्रा में धीरे-धीरे कमी आने लगती है।  

विस्कॉन्सिन मैडिसन (Wisconsin-Madison) यूनिवर्सिटी के रिसर्चर द्वारा कराए एक शोध में, जिसमें उन्होंने 43 लोगों को एक हफ्ते तक अपने खाने की फोटो लेने को और उसकी एल्बम बनाने को कहा। इस एल्बम को बनाने के बाद रिसर्चर ने पाया कि, जब उनसे उनकी डायट के बारे में पूछा जाता था तो वे इससे अपने डायट को लेकर और सचेत हो जाते और धीरे-धीरे अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाने लगे। उन लोगों ने जंक फ़ूड लेने के बजाय दूसरे हेल्दी विकल्पों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।    

रिसर्चर, प्रोफ़ेसर लीडिया जेपेडा (Prof Lydia Zepeda) और डेविड डील (David Deal) बताते हैं कि, खाने की फोटोग्राफ लेना आपकी खानपान से जुड़ी आदतों के बारे में आपको और ज्यादा सचेत करता है, और फोटो लेना, फ़ूड जर्नल लिखने की तुलना में ज्यादा असरदार है, क्योंकि फ़ूड जर्नल में आप उस खाने के बारे में उसे खाने के घंटों बाद लिखते हैं जबकि यहाँ आप उसे तुरंत देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। यह शोध, इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ कंज्यूमर स्टडीज जर्नल में 2008 में प्रकाशित हुई थी।    

इसलिए अब आप इन्स्टाग्राम पर दूसरा अकाउंट बनाने में संकोच मत करिये, यह आपके दिन भर के खाए हुए खाने का पूरा रिकॉर्ड रखेगा जिससे धीरे धीरे आपकी डायट में बदलाव शुरू होने लगेंगे साथ ही आप जंक फ़ूड लेना कम कर देंगे। इस रोचक तरीके को अपनाकर आप आसानी से अपने वजन को कम कर सकते हैं। 

चित्र स्रोत : Shutterstock

सन्दर्भ: 

[1] Zepeda, L. and Deal, D. (2008), Think before you eat: photographic food diaries as intervention tools to change dietary decision making and attitudes. International Journal of Consumer Studies, 32: 692–698. doi: 10.1111/j.1470-6431.2008.00725.x


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source