... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
चेन्नई के रहने वाले ऋषि देव रतन का वजन लगभग 116 था। बचपन से ही इनका अधिक वजन था। हालांकि कई बार ऋषि ने वजन कम करना चाहा, लेकिन कामयाब नहीं हुए। कई बार वजन कम भी होता था लेकिन कुछ दिनों बाद फिर बढ़ जाता था। इसके बाद ऋषि ने वजन कम करने के लिए जिम का सहारा लिया। ऋषि के अनुसार, कई लोग 100 दिन में 40 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए दिन में तीन बार जिम जाना पड़ता है और इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि नियमित रूप से कितना वजन कम हो रहा है। लेकिन मैंने इस मामले में जल्दबाजी नहीं दिखाई। पढ़ें- कैसे घटाएं एक महीने में वजन
ऐसे शुरू हुआ वजन कम करने का सिलसिला
तेजी से वजन घटाना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। इसलिए ऋषि ने धीरे-धीरे वजन कम करने का फैसला किया। ऋषि के अनुसार, जब मैंने जिम में वजन घटाने का प्रोग्राम शुरू किया था, तो मुझे डॉक्टर का पूरा समर्थन मिला। मेरे कई टेस्ट हुए, जिसमें मैं कितना दौड़ सकता हूं, हार्ट रेट, क्षमता आदि शामिल थे। अगले दिन से ट्रेनर ने मेरे लिए एक प्लान बना दिया था। एक बार लेवल पर पहुंच जाने के बाद ट्रेनर मेरा वर्कआउट का दायरा बढ़ा देता था। इस तरह मेरा हर महीने 5 किलो वजन कम होने लगा था। पढ़ें- 15 दिन में 2-3 किलो वजन कम करने का बहुत ही आसान तरीका
इन चुनौतियों का करना पड़ा सामना
ऋषि के अनुसार, मेरे लिए डायट का पालन करना कठिन था। मेरी डायट में वैसा कुछ खाना नहीं था, जो मैं घर में खाता था। लेकिन कुछ हफ्तों बाद मुझे इसकी आदत हो गई और मैं बहुत कम खाने लगा था। जब मुझे लगता था कि मैं थक गया हूं, तो थोड़ा सा खा लेता था। थोड़ा-थोड़ा खाकर मुझे अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद मिली। वेट लॉस प्लान शुरू करने से पहले मुझे एक्सरसाइज़ के दौरान लंबर डिफंक्शन (lumbar dysfunction) का सामना करना पड़ा था। मैंने इसका इलाज कराया और इससे निजात पाने में करीब छह महीने लगे। इससे मेरे प्लान में देरी हो गई थी क्योंकि बीच-बीच में मुझे काफी दर्द होता था।
ऐसे मिली प्रेरणा
मैं बचपन से ही वजन कम करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन मैं उन लोगों में से नहीं था, जो केवल हाथ पर हाथ धरे सोचते रहते हैं। मैं काफी एक्टिव था और खेलों में हिस्सा लेता था। हालंकि इसके लिए मुझे मेरे कोच ने मुझ पर अधिक मेहनत की। उस दौरान मैं रोजाना सात किलोमीटर दौड़ लगाता था। मैंने चेन्नई मैराथन में हिस्सा लेने के लिए भी कड़ी मेहनत की थी। मैं हफ्ते में तीन बार दस किलोमीटर दौड़ लगाता था और बाकी दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करता था। इसके बाद मैं 17 किलोमीटर तक दौड़ लगाने में सक्षम हो गया था। मेरे कोच कहते थे कि वजन कम करने पर नहीं बल्कि मैराथन पर ध्यान लगाओ, इससे वजन खुद कम हो जायेगा।
डायट प्लान
मैंने जिम ट्रेनर द्वारा बनाए गए डायट प्लान का पालन किया था। इससे मुझे अधिक कैलोरी घटाने में मदद मिली थी। हालांकि मैंने चावल और ऑइली फ़ूड खाना छोड़ दिया था। मैं घर पर बना रवा डोसा या चपाती ही खाया करता था। मैं समय पर खाना खाता था।
वजन कम करने के लिए ऋषि के टिप्स
चित्र स्रोत - Shutterstock