अरहर की साधारण दाल, मूंग छिलका दाल या दाल फ्राई, किसमें है ज़्यादा कैलोरी?

क्या आप जानते हैं कि किस दाल में कितनी कैलोरी होती है? जानिये सभी दालों की कैलोरी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English.

आपने कई लोगों से सुना होगा कि चिप्‍स और चॉकलेट जैसे फूड में भारी मात्रा में कैलोरी होती है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि घर में बनने वाली कुछ दालों में भी कैलोरी की उच्‍च मात्रा होती है।जी हां, कुछ  दालों में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेड के साथ-साथ उच्‍च मात्रा में कैलोरी भी पायी जाती है। इसके अलावा दाल में मिलाए जाने वाले तेल, घी और मक्‍खन से कैलोरी की मात्रा और बढ़ जाती है। पढ़ें- हरी दाल यानी मूंग से सेहत को मिलते हैं ये 4 आश्चर्यजनक फायदे

दाल केवल एक स्‍वादिष्‍ट डिश ही नहीं है बल्कि इसके कई सारे स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी हैं। दालों से कई प्रकार की अन्य डिशेज़ भी बनाई जाती हैं। मशहूर अरहर दाल न केवल हल्‍की होती है बल्कि इसमें फॉलिक एसिड भी पाया जाता है, जिससे एनीमिया को रोकने में मदद मिलती है।

मूंग दाल में आयरन और पोटेशियम पाया जाता है। आयरन से हीमोग्‍लोबिन का लेवल बनाए रखने में मदद मिलती है जबकि पोटेशियम से ब्‍लड प्रेशर कम करने में सहायता मिलती है। उड़द की दाल का साउथ इंडिया में ज्‍यादा प्रयोग किया जाता है। इससे वहां इडली, डोसा और अन्‍य कई सारी डिश बनाई जाती है। ये दाल कैल्शियम का अच्‍छा स्‍त्रोत है और बुजुर्गों के लिए फायदेमंद होती है।

दुनिया के पहले इंडियन न्‍यूट्रीशन ट्रैकर हेल्‍दीफायमी कैलोरी काउंटर (HealthifyMe Calorie Counter) के अनुसार किस दाल में कितनी कैलोरी होती है। आइए जानते हैं:

  • अरहर की दाल: 1 कटोरी= 174.4 कैलोरी
  • लाल चना दाल: 1 कटोरी= 178.2 कैलोरी
  • दाल फ्राई, अरहर: 1 कटोरी = 176 कैलोरी
  • मसूर की दाल: 1 कटोरी = 151 कैलोरी
  • दाल फ्राई तड़का: 1 कटोरी= 180 कैलोरी
  • काली दाल: 1 कटोरी = 151 कैलोरी
  • दाल मखनी: 1 कटोरी= 572.6 कैलोरी
  • महाराष्ट्रियन दाल: 1 कटोरी= 242.4 कैलोरी
  • मूंग की दाल खिचड़ी: 1 कटोरी= 152.2 कैलोरी
  • मसूर की दाल खिचड़ी: 1 कटोरी= 131.7 कैलोरी
  • मूंग दाल: 1 कटोरी= 234.3 कैलोरी
  • पालक के साथ मूंग दाल: 1 कटोरी = 258.2 कैलोरी
  • टमाटर की दाल: 1 कटोरी= 178.9 कैलोरी
  • चना दाल: 1 कटोरी = 234.6 कैलोरी
  • उड़द की दाल: 1 कटोरी= 161.7 कैलोरी

हमें उम्मीद है, दालों की कैलोरी जानने के बाद आपके लिए दाल का चुनाव करना काफी आसान हो जाएगा।

मूल स्रोत -Revealed — Number of calories in your home-cooked dals

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source