जानिये आपके कैचअप और सॉस में है कितनी कैलोरी

क्या आप जानते हैं कि सिर्फ एक चम्मच मेयोनीज या क्रीमी सलाद रोजाना लेने से कितने मात्रा में कैलोरी की बढ़ोतरी होती है ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST

Read this in English

अनुवादक:  Anoop Singh

कैचअप -सॉस सिर्फ टॉपिंग के लिये ही नहीं होते बल्कि ये भी एक खाद्य सामग्री हैं और इनमें भी कैलोरी होती है। लेकिन इन्हें खाते समय लोग इनसे होने वाले फायदों और नुकसान के बारे में नहीं सोचते हैं। हालाँकि इनका सिर्फ इस्तेमाल ही आपके डिश को एक नया स्वाद दे देती है फिर भी अगर आप इन कैचअप का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल नहीं करते हैं तो ये आपको नुकसान भी पहुँचा सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि सिर्फ एक चम्मच मेयोनीज या क्रीमी सलाद से की हुई सजावट आपके द्वारा रोजाना ली जाने वाली कैलोरी की मात्रा में काफी बढ़ोतरी कर सकता है। हम यहाँ अलग अलग तरह की सॉसेज और कैचअप से मिलने वाली कैलोरी की मात्रा बता रहे हैं जिससे आपको आगे इनका सही इस्तेमाल करने में आसानी रहेगी।

  • 1 कप मस्टर्ड सॉस = 394 किलोकैलोरी

  • 1 चम्मच चीज सॉस = 110 किलोकैलोरी

  • 1 चम्मच बटर सॉस = 67 किलोकैलोरी

  • 1 चम्मच मेयोनीज = 57 किलोकैलोरी

  • 1 चम्मच पीनट सॉस = 43 किलोकैलोरी

  • 1 चम्मच टोमैटो केचप = 20 किलोकैलोरी

  • 1 चम्मच हॉर्सरेडिश सॉस = 20 किलोकैलोरी

  • 1 चम्मच बार्बीक सॉस = 12 किलोकैलोरी

  • 1 चम्मच सोया सॉस = 8 किलोकैलोरी

  • 1 चम्मच सालसा = 4 किलोकैलोरी

इसलिए आगे से मेयोनीज या किसी भी सॉस का अधिक प्रयोग करने से पहले उससे मिलने वाली कैलोरी के बारे में जान लें फिर उसी अनुसार उसका इस्तेमाल करें। जैसे कि मस्टर्ड सॉस से कैलोरी तो कम मिलती है लेकिन इसमें सोडियम अधिक मात्रा में मिलता है इसलिये अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हैं तो इसका इस्तेमाल कम करें।

(नोट कैलोरी काउंट के लिए दुनिया का पहला इंडियन न्यूट्रीशन ट्रैकर HealthifyMe का इस्तेमाल किया गया है।)

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source