... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चाय हमारी ज़िन्दगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। बिना चाय के आप अपने दिन की शुरुवात की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। दोस्तों के साथ गपशप हो या ऑफिस का ब्रेक बिना चाय के सब कुछ अधूरा है। कुछ लोगों को चाय की इतनी अधिक लत होती है वो दिन भर में न जाने कितने कप चाय पी जाते हैं। जहाँ कुछ लोगों का मानना है कि चाय पीना स्वास्थ्य के लिये सही होता हैं वहीँ कुछ लोग मानते हैं कि अधिक चाय की लत हमें कई तरह से नुकसान पहुंचाती है। अधिकांश लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि आखिर उन्हें एक दिन में कितने कप चाय पीनी चाहिये?
हमने इस बारे में जानी मानी न्यूट्रीशनिस्ट प्रिया काठपाल से बात की उन्होंने बताया कि, अगर आप एक दिन में सिर्फ 3-4 कप चाय पीते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिये बिलकुल सही है। यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेरीलैंड मेडिकल सेंटर द्वारा प्रकाशित एक जर्नल के अनुसार, एक दिन में 4 कप चाय पीने से आपके शरीर को स्वस्थ रखने वाले कई यौगिकों की उचित मात्रा आपको मिल जाती है। लेकिन एक दिन में 4 कप से ज्यादा चाय पीना आपके शरीर को प्रभावित कर सकता है। यहाँ ज्यादा चाय पीने से होने वाले प्रभावों के बारे में बताया जा रहा है।
चित्र स्रोत: Shutterstock