क्या आपको मालूम है चावल में होती है कितनी कैलोरी?

क्या आप चावल खाना पसंद करते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

ज़्यादातर भारतीय घरों में दिन में एक बार चावल ज़रूर बनते हैं। पूरी दुनिया में चावल की तकरीबन 1,20,000 वैरायटी हैं, जिनमें से बासमती चावल, सफेद चावल, ब्राउन राइस हमारे देश में काफी मशहूर हैं। चावल खाने से ढेर सारे लाभ होते हैं। इसके विटामिन और मिनरल्स आपके बॉडी सेल्स को फ्री रैडिकल डैमेज से बचाते हैं। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स शरीर में केमिकल रिऐक्शन को नियमित करता है और खाने को एनर्जी में बदलता है। चावल में डायटरी प्रोटीन भी होता है। (दाल चावल खाने के 5 लाभ)

हालांकि चावल लाभ तो पहुंचाता है लेकिन फिर भी इसके सेवन से पहले ये बात याद रखनी चाहिए कि इसमें काफी सारी कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट होता है। इसलिए ये ज़रूरी हो जाता है कि चावल खाने से पहले आप उसके किस्म का चुनाव अपनी आवश्यकता के हिसाब से करें। ख़ासतौर पर तब जब आप अपना वज़न घटा रहे हों। हम आपको चावल के कुछ प्रकारों में मौजूद कैलोरी की जानकारी दे रहे हैं जो चावल का चुनाव करने में आपकी मदद करेगी:

मात्रा – 1 कटोरी

  • ब्राउन राइस – 207.7 कैलोरी
  • स्टीम राइस – 203.5 कैलोरी
  • जीरा राइस – 253.2 कैलोरी
  • वेजिटेबल फ्राइड राइस – 643.7 कैलोरी
  • रिसोतो (Risotto) – 559 कैलोरी
  • कर्ड राइस – 218.2 कैलोरी

नोट – ऊपर बताई गई कैलोरी पके हुए चावलों के लिए है।

चावल को खाने का सबसे हेल्दी तरीका उसे स्टीम करके खाना है। चावल को पकाने के अन्य तरीकों की तुलना में इस तरीके से पकाने पर अधिक पोषक तत्व बचे रहते हैं। अगर आप वज़न घटा रहे हैं तो साधारण वाइट राइस यानी सफेद चावल की बजाय ब्राउन राइस का विकल्प चुनें।

चावल को सब्ज़ियों के साथ मिलाकर खाएं। आप इसे फिश या चिकन करी के साथ भी खा सकते हैं। ऐसे में आपको अधिक पोषण मिलेगा। कोशिश करें कि चावल दिन में खाएं, रात में नहीं।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source