... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
क्या आपने कभी योग करते समय ब्लॉक्स का इस्तेमाल किया है? अगर अभी तक नहीं किया तो इसे ज़रूर ट्राई करें। ये आपके योग प्रैक्टिस को और चुनौतीपूर्ण बना देंगे साथ ही साधारण योग करने की तुलना में ये ज्यादा फायदेमंद साबित होंगे। जानी मानी योग एक्सपर्ट सुनैना रेखी यहाँ बता रहीं हैं कि यह योग करने में कैसे फायदा पहुंचाता है।
ब्लॉक लम्बे समय तक आपको पोज बनाये रखने में मदद करते हैं: अगर आप ने हाल ही में योग की शुरुवात की है तो इन ब्लॉक्स की मदद से आपको योगासन करने में काफी आसानी रहेगी। उदहारण के तौर पर मान लीजिये आप सेतुबंधासन कर रहे हैं तो अगर आप अपनी पीठ के पीछे एक ब्लॉक रख दें तो इससे आपके बैक को काफी सहारा मिलेगा और आप काफी देर तक उस पोज में रह सकते हैं। ब्लॉक के इस्तेमाल से योग की शुरुवात करने वाले लोग चोट से भी बच जाते हैं।
पोज सही से करवाने में मददगार: ब्लॉक्स की मदद से आप अपने योगासन को और बेहतर तरीके से कर सकते हैं। जैसे की पश्चिमोत्तासन करते समय अगर आप एक ब्लॉक को अपनी पहुँच से थोड़ी अधिक दूरी पर रख दें तो वह आपके लक्ष्य की तरह काम करेगा और उस तक पहुँचने के लिये आपको मांसपेशियों में थोड़ा और खिंचाव लाना पड़ेगा जिसके फलस्वरूप आपकी फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ेगी।
ब्लॉक्स योगासन को और चुनौतीपूर्ण बना देते हैं: ब्लॉक्स या तख्ते की मदद से आपके योग करने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है। यह आपकी शक्ति और बैलेंस करने की क्षमता को और बेहतर बनाता है। बकासन करते समय अपने बॉडी वेट को ब्लॉक का सहारा देकर आप आसानी से इसका अंतर महसूस कर सकते हैं।
ये ब्लॉक्स बांस,कॉर्क और फोम जैसी अलग अलग चीजों के बने हुए होते हैं साथ ही यह बाज़ार में कई अलग अलग शेप और साइज़ में मिलते हैं। आपको शुरू में 4 इंच वाले ब्लॉक्स का इस्तेमाल करना चाहिये फिर धीरे-धीरे जब आप इससे सहज हो जायें फिर आप और ज्यादा ब्लॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
चित्र स्रोत: Shutterstock