... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
संतरों का मौसम आते ही हर उम्र के लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। वैसे तो संतरे विटामिन सी के मुख्य स्रोत हैं, अन्य फलों की तुलना में इसमें सबसे ज्यादा विटामिन सी मिलता है लेकिन संतरे को छीलते समय अक्सर देखा गया है कि कई लोग छीलने के बाद भी उसमें चिपके हुए रेशों को साफ़ करके फिर संतरे को खाते हैं। शायद आप यह नहीं जानते कि वे रेशे बहुत ही फायदेमंद होते हैं। हमने इस बारे में एक्सपर्ट डायटीशियन एंड स्पोर्ट्स न्यूट्रीशनिस्ट दीपशिखा अग्रवाल से बात की और उन्होंने विस्तार से इसके फायदों के बारे में बताया।
संतरे के रेशे क्या है?
जिन लोगों को नहीं पता कि संतरे में रेशे कहाँ होते हैं वे इसे छीलते समय संतरे में चिपके हुए सफ़ेद धागों पर ध्यान दें। इन्हीं को संतरे के रेशे कहते हैं। छीलते समय कुछ रेशे तो छिलकों में चिपके रह जाते हैं और कुछ संतरे में चिपके हुए रहते हैं। यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप संतरों को कैसे छिलते हैं।
संतरों के रेशों के फायदे :
फाइबर से भरपूर: इन रेशों को देखने से ही साफ़ पता चल जाता है कि ये फाइबर से भरे हुए हैं। वास्तव में संतरों को इन सफ़ेद रेशों के साथ खाने से ही आपको फाइबर मिलता है। संतरे में से इन रेशों को हटा देने पर फाइबर की मात्रा में 30% तक की कमी हो जाती है। इन सफ़ेद रेशों में पाया जाने वाला फाइबर पेक्टिन आपको डायरिया जैसी बीमारियों से बचाता है और आपके कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
विटामिन सी के मुख्य स्रोत: वैसे तो संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिलता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके रेशों में भी संतरे के बराबर ही विटामिन सी पाया जाता है। अगर आप इस फल को इन रेशों के साथ खाते हैं तो आपके शरीर के लिये ज़रूरी विटामिन सी की मात्रा आपको आसानी से मिल जायेगी।
एंटी-ऑक्सिडेंट से भरपूर: इन रेशों में एंटी-ऑक्सिडेंट, फ्लावोनॉइड के रूप में बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। ये स्वभाव में एंटी-इंफ्लैमटोरी और एंटी-माइक्रोबियल होने के कारण हमारे इम्यून सिस्टम को और बेहतर बनाने में बहुत मदद करते हैं। फ्लावोनोइड में पाया जाने वाला एक यौगिक नारिनजेन(Naringen) शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है।
इन रेशों को कैसे खायें :
इन्हें खाने का सबसे सही तरीका है कि आप इन्हें फल के साथ ही खायें। संतरे के छिलके को ऐसे निकालें कि ज्यादा से ज्यादा रेशें फल में ही चिपके रहें। शुरू शुरू में यह आपको थोड़ा खट्टा लग सकता है लेकिन यह संतरे के स्वाद को एक नया फ्लेवर दे देता है। इसके अलावा आप इन रेशों को अलग निकालकर इन्हें ग्राइंडर में पीसकर पाउडर बना लें और संतरे से बनी हुई किसी भी डेज़र्ट में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
चित्र स्रोत: Shutterstock