जानिये क्या है बकरियों के साथ योग करने का लेटेस्ट फिटनेस ट्रेंड

अमेरिका में इन दिनों इस Goat Yoga की बहुत धूम है और हर कोई इसे करना चाहता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 22, 2017 2:02 PM IST

आपने हाल ही में बियर योगा के बारे में सुना होगा। फिटनेस का यह ट्रेंड सोशल मीडिया में काफी चर्चित रहा और अब लोग रोज फिटनेस से जुड़े कुछ नये एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक लेटेस्ट योग ट्रेंड के बारे में बता रहे हैं जिसे गोट योगा (Goat Yoga) के नाम से जाना जाता है।

अमेरिका के ओरेगांव में लेनी मोर्स (Lainey Morse) अपने फार्म में ये योग सिखाती हैं। हाल ही में उन्होंने इस योगा के कुछ वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर डाला और देखते ही देखते यह इतना फेमस हो गया कि हज़ारों की संख्या में लोग अब उनके फ़ार्म में आकर बकरियों के संग योगा करना चाहते हैं। मोर्स बताती हैं कि गोट योगा एंग्जायटी और डिप्रेशन के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे करने से आपका मूड कुछ ही देर में अच्छा हो जाता है। अपने आस पास छोटी छोटी बकरियों को इधर उधर घुमते हुए देखने से आपको भी सुकून मिलता है साथ ही आप जो योगा करते हैं उसका फायदा अलग होता है

इसे करने का तरीका: अधिकांश लोग इस योगा के वीडियो को देखकर ही इसके प्रति आकर्षित हुए। इसे करते समय ऐसा लगता है जैसे आप प्रकृति के बिल्कुल करीब हैं। लेनी मोर्स के इस फ़ार्म में चारों तरफ पहाड़ दिखते हैं और हर जगह बकरियां इधर उधर घूम रही होती हैं। वे बताती हैं कि ये सारे योगा सेशन आउटडोर ही हैं और एक योगा तकरीबन एक घंटे की है जिसमें थोड़ी थोड़ी देर में ब्रेक मिलता रहता है। इस योगा को करते समय आपके आस पास बकरियां आ सकती हैं, वे आपकी मैट को भी टच करने लगती है या आपके शरीर को छूने की कोशिश करती हैं। कभी कभी वे आपके पीठ पर या सिर पर आकर बैठ जाती हैं। पूरे योग सेशन के दौरान बकरियों को कहीं भी जाने घूमने की खुली छूट है। ऐसे में आप भी योग करते हुए उन्हें प्यार करें। धीरे धीरे आप उनके साथ पूरी तरह घुल मिल जायेंगें और फिर आपको ये योग करने में मजा आने लगेगा।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.