... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
सर्दियों के मौसम में गरमागरम जलेबी खाने का मजा ही कुछ और है। जलेबी स्वादिष्ट होती है और सबको पसंद भी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तेल और चीनी की चाशनी में डुबोकर बनने वाली जलेबी में कितनी कैलोरी होती है? क्या आपको पता है कि जलेबी के एक टुकड़े से आपका ब्लड शुगर और वजन दोनो बढ़ सकते हैं? जी हां, जलेबी के एक टुकड़े में 15 ग्राम से ज्यादा फैट होता है।
भारत के पहले न्यूट्रीशन ट्रैकर HealthifyMe के अनुसार, जलेबी के एक टुकड़े यानि 25 ग्राम जलेबी में 88.8 से ज्यादा कैलोरी होती है। पढ़ें- उबला अंडा, अंडा भुर्जी या अंडा करी, किसमें है ज़्यादा कैलोरी?
जलेबी को मैदा, रिफाइंड और चीनी के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इन सभी में काफी मात्रा में वसा होता है और वसा आपके कोलेस्ट्रॉल स्तर को बढ़ा सकता है। मशहूर डाइटिशन नेहा चांदना के अनुसार, ये तत्व हार्मोनल बैलेंस बिगाड़ सकते हैं, जिससे हार्ट डिजीज़ (heart diseases), वाटर रिटेंशन (water retention) और स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। नेहा के अनुसार, जलेबी का सेवन हमेशा कम मात्रा में करनी चाहिए।
बाजार में कई प्रकार की जलेबी मिलती है, जिसमें तेल और चीनी की मात्रा में भी अधिक होती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आप घर में कम तेल और चीनी वाली जलेबी बना सकते हैं। मैदा की जगह आप पनीर और कॉटेज चीज़ इस्तेमाल कर सकते हैा। ये दोनों ही प्रोटीन और पोटेशियम से भरपूर होते हैं। नेहा के अनुसार, चाशनी बनाने के लिए आप गुड़़ का सिरप बना सकते हैं। गुड़ में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है।
चित्र स्रोत - Shutterstock