सेब खाने से पहले जान लें ये ज़रूरी बात

सेब और सेब से बनी चीज़ें, जानिये किसमें कितनी है कैलोरी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

सेब न सिर्फ आपकी मीठा खाने की इच्छा को पूरा करता है बल्कि ये उन लोगों के लिए अच्छा फल है जो वज़न कम करना चाहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें फैट और कैलोरी दोनों ही बहुत कम होता है। लेकिन ज़रूरी नहीं कि सेब जितना फायदेमंद है, सेब से बनी अन्य चीज़ें भी आपको वही फायदा पहुंचायें। ऐप्पल पाई या ऐप्पल शेक में सेब से कहीं ज़्यादा कैलोरी होती हैं, तो ज़ाहिर बात है वो आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए अगर आप उन लोगों में से हैं जो सेब से बनी हर चीज़ को फायदेमंद समझ कर खाते रहते हैं, तो आपके लिए पेश है ये ख़ास जानकारी, जिसमें सेब से बनी कुछ मशहूर चीज़ों की कैलोरी बताई गई है। इससे आपका चुनाव आसान हो जाएगा। (अलग-अलग परांठों की कैलोरी जानें यहां)

  • सेब : 1 छोटा – 87.9 कैलोरी
  • सेब का जूस : 1 ग्लास – 196.7 कैलोरी
  • सेब का जैम : 1 चम्मच – 11.4 कैलोरी
  • ऐप्पल शेक : 1 कप – 104.9 कैलोरी
  • ऐप्पल स्मूदी : 1 ग्लास – 144.7 कैलोरी
  • ऐप्पल जैली : 1 चम्मच – 8 कैलोरी
  • ऐप्पल पाई : 1 पीस – 410 कैलोरी

(कैलोरी HealthifyMe का इस्तेमाल करके कैलकुलेट की गई है। ये भारत का पहला न्यूट्रीशन ट्रैकर है।)

सेब को दिन के किसी भी वक्त खाया जा सकता है, ये एक हेल्दी स्नैक है। सेब को छीलकर नहीं, बल्कि छिलका समेत खाएं, क्योंकि ये ज्यादा फायदेमंद होता है। आप सेब का रस निकालकर उसे अपनी सलाद में मिलाकर भी खा सकते हैं, इससे आपको आसानी से सेब के सभी पोषक तत्व मिल जाएंगे। रात को सोने से तुरंत पहले इसे न खाएं, ऐसे में एसिडिटी हो सकती है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source