... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
छुट्टी की शाम अपने दोस्तों के साथ बियर पार्टी करना भला किसे पसंद नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसी हर शानदार शाम आपका वजन तेज़ी से बढ़ा सकती है। जी हां, बियर पीकर आप मजे-मजे में अधिक मात्रा में कैलोरी की खपत कर लेते हैं। अगर आप अपना वजन घटा रहे हैं, तो बियर आपकी राह में रोड़ा साबित हो सकती है। हम आपको विभिन्न तरह की बियर की कैलोरी बता रहे हैं, जिससे आपको कम कैलोरी वाली बियर का चुनाव करने में सहायता मिल सकती है। पढ़ें: हफ्ते में दो बार बीयर पीने से महिलाओं को होता है ये बड़ा फायदा
दुनिया के पहले इंडियन न्यूट्रीशन ट्रैकर हेल्दीफायमी कैलोरी काउंटर (HealthifyMe Calorie Counter) के अनुसार किस तरह की बियर में कितनी कैलोरी होती है, आइए जानते हैं:
स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए आप रेगुलर बियर की जगह कम कैलोरी वाली बियर ले सकते हैं। इसके अलावा लाइट बियर भी एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें कम कैलोरी होती है। लाइट बियर में आप फोस्टर या किंगफ़िशर लाइट बियर का चयन कर सकते हैं।
शोधकर्ताओं के अनुसार, एक हफ्ते में तीन बार बियर पीने से आपको गठिया से निपटने में मदद मिलती है। ऐसा माना जाता है कि बियर से गठिया की प्रगति को कम करने में मदद मिलती है। एक अध्ययन में यह भी पता चला है कि रोजाना एक गिलास बियर पीने से दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है।बियर पीने के एक घंटे के भीतर धमनियां अधिक लचीली हो जाती हैं और ब्लड फ्लो में सुधार होता है। बियर आपके दिमाग के डोपामाइन को सक्रिय करती है, जिससे आप ख़ुशी महसूस करते हैं। बीयर में पके हुए मांस में पाए जाने वाले कार्सिनोजन की संख्या को कम करने की भी क्षमता होती है।
चित्र स्रोत - Shutterstock