जानिए कैसे करते हैं उत्थित जानुशीर्षासन और इसके फायदे

तनाव, चिंता और अवसाद दूर करने व रीढ़ को मजबूत करने के लिए जरूर करें ये आसन

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST

उत्थित जानुशीर्षासन (head to knee forward bend pose) ग्रंथि प्रणाली को हेल्दी रखने के लिए बेहतर आसन है और इससे हार्मोनल असंतुलन की समस्याओं को ठीक करने में भी मदद मिलती है। हार्मोनल असंतुलन की समस्याओं से पीड़ित लोगों को नियमित रूप से इस आसन को करना चाहिए।इतना ही नहीं रोजाना इस आसन को करने से आपका कोर भी मजबूत होता है। इसे करते समय अपनी पीठ को घुमाने से बचें और धीरे-धीरे स्ट्रेच करें। विशाखापट्टनम स्थित डिफेंस वेलफेयर एसोसिएशन में योग एक्सपर्ट महुआ देब  आपको इस आसन के फायदे और इसे करने के सही तरीकों की जानकारी दे रही हैं।

ऐसे करें यह आसन

इस आसन के फायदे

  • इस आसन को नियमित रूप से करने से आपकी रीढ़ की हड्डी और पेट व जांघ के बीच के हिस्से को मजबूती और स्ट्रेचिंग मिलती है। इसके अलावा लीवर, किडनी और पाचक ग्रंथि के कामकाज में सुधार होता है।
  • इसके अलावा तनाव, चिंता और अवसाद से राहत मिलती है।
  • प्रजनन हार्मोन को विनियमित कर मासिक धर्म की परेशानी और अनियमितताओं से छुटकारा दिलाता है।
  • इस आसन से आपके हिप्स और स्पाइन की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है।
  • इससे नसों के संतुलन और परिसंचरण में सुधार होता है।

इस बात का रखें ध्यान

हाई ब्लड प्रेशर और स्लिप डिस्क से पीड़ित लोग इस आसन को करने से बचें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source