... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
बिरयानी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। चिकन बिरयानी बनाने के लिए आकर्षक और स्वादिष्ट मसालों का उपयोग किया जाता है। खैर, अगर आप अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो ये डिश आपके लिए सही साबित नहीं हो सकती है। जाहिर है चिकन और चावल के मिश्रण से बनने वाली इस डिश में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है।
दुनिया के पहले इंडियन न्यूट्रीशन ट्रैकर हेल्दीफायमी कैलोरी काउंटर (HealthifyMe Calorie Counter) के अनुसार, एक कटोरी बिरयानी में 256.8 कैलोरी होती है। पढ़ें: क्या आपको मालूम है चावल में होती है कितनी कैलोरी?
चिकन बिरयानी को घी, मीट और नट्स के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इन सभी चीजों में प्रोटीन और फैट की मात्रा अधिक होती है। अगर आप मोटापे से ग्रस्त हैं या आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो, आपको इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए। बिरयानी में संतृप्त वसा की उच्च मात्रा के कारण आपका ब्लड शुगर प्रभावित हो सकता है। बिरयानी में पड़ने वाले मसालों की वजह से आपको एसिडिटी और हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है। प्रोटीन से भरपूर चिकन से हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, चिकन में विटामिन बी -6 होता है, जिससे आपके शरीर के चयापचय को बढ़ावा मिलता है। चिकन में सेलेनियम भी होता है, जो आपके प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार कर सकता है और इससे थायराइड हार्मोन की गतिविधि को बनाए रखने में मदद मिलती है।
ऐसे बनाएं हेल्दी बिरयानी
चित्र स्रोत - Shutterstock