दीपिका चौधरी जैसी फिटनेस पाने के लिए ज़रूर करें ये काम

लड़कियां मेरी मर्दाना बॉडी से प्रेरणा लेती हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

दो साल पहले तक दीपिका चौधरी केवल एक रिसर्च स्कोलर थी, जिसका जीवन उनकी लेबोरेटरी और घर के आसपास तक सीमित था। लेकिन आज वो एक पहली ऐसी महिला हैं, जिसने इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडी बिल्डिंग (IFBB) का खिताब जीता है। हमने उनसे उनकी फिटनेस और प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर के रूप में उनका नजरिया क्या है आदि को लेकर बातचीत की है। पेश हैं उनसे बातचीत के कुछ अंश। पढ़ें- जानिये आमिर खान के ट्रेनर रह चुके कैज़ाद कपाड़िया का फिटनेस फंडा

आपको बॉडी बिल्डिंग का शौक कैसे लगा?

दो साल पहले मेरे पति ने मुझे जिम ज्वाइन करने के लिए कहा था। हालांकि मैं स्कूल के दिनों से कई खेलों में हिस्सा लिया करती थी। उसके बाद मैंने जिम ज्वाइन किया। शुरू में मुझे अच्छा नहीं लगता था लेकिन धीरे-धीरे मुझे अच्छा लगने लगा। इसके बाद मेरे ट्रेनर ने मुझे पुणे स्थित 'के11 अकादमी' से बेसिक फिटनेस ट्रेनर कोर्स और न्यूट्रेशन कोर्स करने की सलाह दी। यहां मैंने बॉडी बिल्डिंग के बारे में जाना था। इस दौरान मैंने दिल्ली में शेरू क्लासिक (SHERU Classic) इवेंट में हिस्सा लिया। इसी दौरान मैं अपने आइडल शैनन डे से मिली। तभी मैंने सोच लिया था कि मुझे उनकी तरह बॉडी बनानी है। उनसे मिलकर मैंने बॉडी बिल्डिंग को लेकर अपने सारे संदेह क्लियर किये।

आपकी दैनिक दिनचर्या क्या है?

मैं सुबह 5 बजे उठ जाती हूं और एक घंटा रनिंग करती हूं। इसके बाद अपना खाना बनाकर काम पर चली जाती हूं। 9 से 5.30 बजे तक लैब में रहने के बाद 6 बजे तक जिम चली जाती हूं। दो घंटे वर्कआउट करने के बाद 9 बजे घर चली जाती हूं।

जिम में क्या वर्कआउट करती हैं?

आधा घंटा वार्म-अप करने के बाद वेट ट्रेनिंग करती हूं। हफ्ते में दो दिन पैरों की और अन्य दिन शरीर के ऊपरी हिस्से की एक्सरसाइज़ करती हूं। वेट ट्रेनिंग के अलावा रोजाना तीस मिनट कार्डियो और हफ्ते में दो बार हाईइंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग करती हूं। पढ़ें- सुल्तान के सलमान जैसी बॉडी बनाने के लिए अपनाए ये डाइट-फिटनेस प्लान

आपका डायट प्लान क्या है?

मैं दिन में करीब सात बार खाती हूं। इसमें इतनी कैलोरी होती है, जितनी मैं बाद में बर्न कर पाऊं। मैं प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट और फाइबर वाली डायट लेती हूं। हालांकि मेरे शो के हिसाब से डायट चेंज होती रहती है। वैसे नियमित रूप से मैं अंडे, फ्राइड राइस, चिकन पुलाओ खाती हूं। इसके अलावा सेब के सिरके से मेरी पाचन शक्ति बेहतर हुई है।

चीट मील

मुझे कुल्फी, पेस्ट्री या डार्क चॉकलेट खाना पसंद है। लेकिन ये चीजें उतनी मात्रा में खाती हूं, जितना बर्न कर सकूं। जबसे मेरे चयापचय दर बढ़ी है, तबसे मुझे फैट बर्न करने में आसानी होती है। इसके अलावा मेरी डायट में प्रोटीन, ग्लूटेमाइन, बीसीएए, मल्टीविटामिन, जेड़एमए और एंटीऑक्सीडेंट शामिल हैं।

जिम में पुरुषों की क्या प्रतिक्रिया होती है?

कोई ख़ास नहीं। जिम में कुछ लोगों से मुझे समर्थन मिला और कुछ लोगों से कम्पटीशन रहा। वास्तव में कुछ लोग ऐसा कहते थे कि उन्हें मुझसे प्रेरणा मिलती है।

क्या कोई महिला ऐसा सोचती है कि आपका शरीर मर्दाना है?

महिलाओं से मुझे बहुत सम्मान और प्यार मिला है और वो मेरे जैसा बनना चाहती हैं। अगर कोई ऐसा सोचता है, तो ये उनके निजी विचार हैं। मेरा मानना है कि कोई व्यक्ति कैसा भी दिखे लोगों को उसका सम्मान करना चाहिए।

बॉडी बिल्डिंग से आपके व्यक्तिव में क्या बदलाव आया?

इससे मेरे व्यक्तित्व पर एक जबरदस्त प्रभाव पड़ा है। दो साल पहले मैं क्रोधी स्वभाव की थी, लेकिन अब अधिक शांत और अनुशासित हूं। अब, मैं स्थितियों को बेहतर तरीके से समझ सकती हूं और कठिन व प्रतिकूल परिस्थितियों के साथ आसानी से निपट सकती हूं।

महिलाओं को बॉडी बिल्डिंग करनी चाहिए?

अगर आप करना चाहती हैं, तो आगे ज़रूर बढ़ें। लेकिन पहले खेल के बारे में सब कुछ अच्छी तरह जान लें। इसके लिए एक्सपर्ट और ट्रेनर की सलाह ज़रूर लें। सबसे बड़ी बात इसके लिए गूगल या इंटरनेट पर मिलने वाले ज्ञान पर निर्भर ना रहें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source