हेल्दी और फिट रहने वाले बॉयफ्रेंड से गर्लफ्रेंड को होते हैं ये 6 फायदे

Fitness Freak लड़के से डेटिंग करने पर आपकी लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल जाती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 13, 2017 5:38 PM IST

अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत ही अच्छी आदत है और आज के समय में यंग एज वाले हर लड़के लड़कियां अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ही सचेत रहते हैं। कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो अपनी फिटनेस को लेकर थोड़ा ज्यादा ही सचेत रहते हैं ऐसे लोगों को ही फिटनेस फ्रीक(Fitness freak) कहते हैं। हर चीज टाइम पर करना और सोच समझकर कोई चीज खाना इनकी आदत में शामिल होता है। ऐसे में अगर आप ऐसे ही किसी लड़के को डेट कर रही हैं जो फिटनेस को लेकर काफी सीरियस है तो यह आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। आइये जानते हैं कि आपके पार्टनर का फिटनेस फ्रीक होना आपके लिए कैसे फायदेमंद है।

  • ऐसे में आपके सोने और उठने का रूटीन भी बदल जायेगा। अब आपको रोज सुबह 6 बजे उठना पड़ेगा और वीकेंड में भी 10 बजे तक सोना आप कुछ ही दिनों में भूल जायेंगी। वैसे देखा जाये तो सुबह जल्दी उठाना आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

  • रिलेशनशिप के कुछ ही दिन बीतने के बाद आपके मोबाइल में व्हाट्सअप इमेज वाला फोल्डर आपके बॉयफ्रेंड के सेल्फी से भर जायेगा। जो भी लोग सीरियसली जिम करते हैं वे रोजाना मिरर के सामने अपनी सेल्फी लेते हैं और अपनी प्रोग्रेस को इन फोटोज को देखकर चेक करते रहते हैं।

  • अब आप बाहर किसी भी रेस्टोरेंट की मसालेदार डिश खाना भूल जाइये क्योंकि अब आप सिर्फ उन्ही जगह पर जायेंगी जहाँ सिर्फ हेल्दी खाना मिलता हो। हो सकता है खाते समय आपका बॉयफ्रेंड आपको यह भी बता दें कि इस चीज से इतनी कैलोरी मिलती है और इसे खाने से पेट सही रहता है। कुछ ही दिनों में आपको ऐसे हेल्दी चीजों को खाने की आदत पड़ जायेगी जो आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

  • अब आप लॉन्ग ड्राइव को भूल जाइए क्योंकि फिटनेस फ्रीक लड़के लॉन्ग ड्राइव की बजाय ट्रैकिंग, पहाड़ों पर चढ़ना या ऐसे ही किसी एडवेंचरस जगह पर जाना पसंद करते हैं और इसी वजह से अब आपको भी इन्हीं जगहों पर जाना पड़ेगा।

  • हो सकता है आपके बहुत मनाने के बाद वो किसी रोमांटिक ट्रिप पर जाने के लिए रेडी हों लेकिन जैसे ही आप सुबह थोडा लेट उठेंगी तब जाकर आपको एहसास होगा कि इस समय आपके बॉयफ्रेंड तो होटल के जिम में हैं या स्विमिंग पूल में तैराकी कर रहे हैं। जैसे एक सैनिक कभी भी अपनी ड्यूटी नहीं भूलता वैसे ही ये एक्सरसाइज करना नहीं भूलते।
  • ऐसे लड़कों को गिफ्ट देते समय आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा इन्हें फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग  से जुडी कोई भी चीज गिफ्ट कर दें ये उसे पाकर बहुत खुश हो जायेंगे।
  • जब आप इनसे बाते करेंगी तब आपको पता चलेगा कि भले ही इन्हें यह न पता हो कि मार्केट में लेटेस्ट फोन कौन सा आया है या कौन सी मूवी रिलीज़ हुई है लेकिन इन्हें इस बारे में पूरी जानकारी रहती है कि हेल्थ और फिटनेस से जुड़ा कौन सा नया एप या गैजेट बाज़ार में नया आया है।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source