... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 17, 2017 3:36 PM IST
जब बात आती है न्यू ईयर रेज़ोल्यूशन्स बनाने की तो सबसे ज़्यादा लोग यही तय करते हैं कि वो नये साल में पिछले साल के मुकाबले अधिक फिट बनकर दिखाएंगे और वेट लॉस के लिए मेहनत करेंगे। लेकिन 2-4 दिन बीते नहीं कि लोग अपना यह संकल्प भूल जाते हैं। हम सभी एक्सरसाइज़ करके फिट रहना चाहते हैं, लेकिन जब बात आती है इस पर अमल करने की तो हम नहीं कर पाते। लेकिन अगर आपमें हर दिन कसरत करने का दृढ़ संकल्प और समर्पण है, तो आपके लिए एक चीज़ काम कर सकती हैं और वह है टाइम मैनेजमेंट। अगर आप सारी चीज़ें अच्छी तरह प्लान करें तो आप अपने ऑफिस का काम भी पूरा कर लेंगे और वर्कआउट के लिए भी टाइम निकाल लेंगे। फोर्टिस फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजन ढाल हॉस्पिटल, नई दिल्ली की चीफ क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, सीमा सिंह कहती हैं कि समय न होने का बहाना करने की बजाय एक दिन पहले ही अपनी दिनचर्या बना लेना बेहतर होगा, क्योंकि अपने दिन की पूर्व प्लानिंग करने से आप सही समय पर जिम भी जा सकेंगे और आपका वेट लॉस भी सही समय पर होगा।
इस नियम पर चलने का एक बेहतर तरीका है आपकी जिम बैग रात में ही तैयार कर लेना। रात में सोने से पहले अगले दिन के लिए जिम बैग में अपना सामान रख लें। इस तरह अगर आपको ऑफिस से घर आने में देर हो जाती है तो आने के बाद आप बैग उठाकर जिम जा सकते हैं, चीज़ें ढूढने और पैक करने मे समय लग सकता है और हो सकता है कि आपको बहुत देर होने के बाद आप जिम जाने का इरादा छोड़ दें।
वर्कआउट गियर और जिम बैग पहले से ही तैयार रहने से आपको जिम में वर्कआउट के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। अगर आप सुबह जल्दी उठकर जिम जाना पसंद करते हैं तो सुबह 30 मिनट की एक क्विक वर्कआउट कर सकते हैं जो आपको एनर्जी देकर प्रोत्साहित करेगी। अगर आप शाम को जिम जाना चाहते हैं तो एक क्विक वर्कआउट करे जो आपको तनाव से भी राहत दिलाएगी। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने इस नियम पर बने रहें और हां अपना ख्याल भी रखें, थोड़ा आराम करें। आपको शुरुआत में थोड़ी-थोड़ी दिक्कत हो सकती है, आपको काम और जिम के समय को एडजस्ट करने में दिक्कत हो सकती है। लेकिन, अपने गोल्स और फिटनेस प्लान की रोज़ाना जांच करने से आपको अपने गोल तक पहुंचना आसान होगा।
वैसे पहले से प्लानिंग करने के बावजूद कुछ लोगों को वर्कआउट करते रहने में भी दिक्कत हो सकती है। ऐसे मामलों में, किसी दोस्त या जिम में जान-पहचान वाले लोगों के साथ वर्कआउट करना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। इस तरह आप अपना गोल भी हासिल कर सकते हैं और आपको हंसने-बोलने के लिए भी कोई मिल जाएगा। एक पर्सनल ट्रेनर आपको अपने अनुभव और जानकारी के आधार पर मदद कर सकता है और इस तरह वह आपका समय बचाने में भी सहायता करेगा। बहुत सी जगहों पर किसी एक्सपर्ट द्वारा ग्रुप एक्सरसाइज़ करवायी जाती है और उनमें आपकी ज़रूरत के अनुसार बदलाब भी किए जाते हैं।
इन टिप्स पर अमल करने से आपको प्रोत्साहन, बढ़ावा और अपने वर्कआउट का हिसाब-किताब रखने का मौका देगा जो आपके वेट लॉस के गोल को पूरा करने में मदद करेगा।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत- Getty images.