वज़न घटाने और स्वस्थ रहने के लिए हर्बल चाय अच्छी मानी जाती हैं। लेकिन बाज़ार में हर्बल चाय की इतनी वैरायटी है कि चुनाव कर पाना मुश्किल है। बियॉन्ड वेइंग स्केल की फाउंडर और कंसल्टेंट न्यूट्रीशनिस्ट आकांशा झलानी ने कुछ ऐसे टिप्स बताएं, जिनकी मदद से हम बाज़ार से अच्छी हर्बल चाय का चुनाव कर सकते हैं।
ये सही है कि हर्बल चाय एक लो कैलोरी पेय पदार्थ है लेकिन तब जब आप फ्लेवर्ड चाय न लो, क्योंकि इस तरह की चाय में फ्लेवर बढ़ाने के लिए शुगर मिलाई हुई हो सकती है।
ऐसी हर्बल चाय न लें जिनमें ऐलोवेरा या कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल मिला हुआ हो, इनसे मतली, दस्त और पेट में ऐंठन हो सकती है। अगर आप ऐलोवेरा की ज्यादा मात्रा का सेवन कर लें तो आपका बहुत ज्यादा वजन घट सकता है, जिससे कमजोरी हो सकती है।
जब भी आप हर्बल चाय खरीदें तो कोशिश करें कि उसका ब्रांड भरोसेमंद हो। अच्छे और बड़े ब्रांड की हर्बल चाय लेने में सामग्री अच्छी गुणवत्ता की होती है। चाहे आप हर्बल चाय की पत्तियां लें या फिर टी बैग, क्वालिटी को प्राथमिकता दें।
You may like to read
लेबल चेक करें। ध्यान रखें कि आपकी हर्बल टी में साइनाइड, साइनोजीन जैसी सामग्री न हो, इससे गले में दर्द बढ़ सकता है और अनिद्रा की बीमारी भी हो सकती है। अगर हर्बल टी के लेबल पर ये सामग्री मौजूद है, तो बेहतर है आप इसे न खरीदें।
कुछ हर्बल टी में कैफीन ज्यादा होती है, जिसकी वजह से आपको उल्टी, चक्कर आना, धड़कनें बढ़ना और अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कोशिश करें कि कैफीन फ्री हर्बल टी ही लें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.