तेजी से वजन घटाने और फ्लैट बेली पाने के लिए कभी ना करें ये 4 काम

अगर आपको हेल्दी तरीके से वजन कम करना है, तो इन कामों को करने से बचना चाहिए!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 18, 2017 3:19 PM IST

मोटापा एक गंभीर समस्या है और इससे छुटकारा पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। हर कोई अपने मोटापे को कम कर  फ्लैट बेली पाना चाहता है। जाहिर है  मोटे पेट को पतला करने और सेक्सी एब्स पाने के लिए आपने कई तरह के जुमले सुने होंगे। क्या आप वजन कम करने का तरीका जानते हैं? लेकिन आपको बता दें कि सभी उपाय काम नहीं करते हैं। फिटनेस एक्सपर्ट रोशनी शाहआपको बता रही हैं कि अगर आपको हेल्दी तरीके से वजन कम करना है, तो आपको ये चार काम नहीं करने चाहिए।

(1) ज्यादा एक्सरसाइज़ ना करें- एक दिन में दस किलोमीटर रनिंग से शुरुआत ना करें। इससे केवल आपको थकान ही होती है। इसके बजाय कैलोरी बर्न करने के लिए दिनभर फिजिकल एक्टिविटी करें। उदाहरण के लिए आप लंच के बाद वाक के लिए जा सकते हैं।

(2) अतिरिक्त एक्सरसाइज़ न करें- बेली फैट कम करने के लिए सिट-अप्स और क्रंचेस ना करें। इन एक्सरसाइज़ से आप अपने पेट की मसल्स को मजबूत तो कर सकते हैं लेकिन आपको कोई विजिबल रिजल्ट देखने को नहीं मिलेंगे। स्कावैट और लंग्स जैसी एक्सरसाइज़ करने से आपको अधिक फायदा होता है। इसके अलावा स्पॉट ट्रेनिंग से आपको पेट के फैट को कम करने में मदद मिलती है।

(3) वजन घटाने के जुमलों में ना फंसे- तेजी से वजन कम करने के लिए शॉर्टकट रास्ता ना अपनाएं। इस तरह के जुमलों से आपको नुकसान हो सकता है। वास्तव में वजन कम करने के लिए आपको डायट और एक्सरसाइज़ के अलावा जीवनशैली को भी मेंटेन करना पड़ता है जैसे पर्याप्त नींद लेना और तनाव से दूर रहना।

(4) सख्त डायट लेनी जरूरी नहीं- आप ऐसे किसी मील प्लान का चयन ना करें जिसे आप मेंटेन नहीं कर सकते हैं। मसलन कुछ प्लान में रोजाना आपको 1200 कैलोरी लेने की सलाह दी जाती है जिसे पूरा करना आपके लिए कठिन काम है। अपनी डायट में बैलेंस रखें। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि कम फैट वाले फूड्स में कम कैलोरी होती है। लेकिन आपको बता दें कि कम फैट वाले फूड्स में शुगर भी अधिक होती है जिससे आपको अधिक कैलोरी मिलती है। फ्लैट बेली के लिए अनसैचुरेटेड फैट जैसे राइस ब्रान ऑयल और ऑलिव ऑयल से बनी चीजें ही खाएं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source