... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:34 PM IST
वज़न के बढ़ने का दोष हमेशा जीन्स (genes) पर देना सही नहीं होता है क्योंकि आपके खान-पान का सीधा असर वज़न पर पड़ता है। यहां तक कि बिना एक्सरसाइज किये दवाईयों पर निर्भर रहने से भी कमर का कमरा बनने में देर नहीं लगता है। कुछ ऐसा ही हुआ ईशिता सिंह के साथ, जब 2 मई, 2014 को उनका एक एक्सिडेंट हुआ। इस दुर्घटना के दौरान उनकी 5 सर्जरियां हुई जिसके कारण उन्हें 32 दिनों तक हॉस्पिटल में गुजारना पड़ा। उस वक्त तरह-तरह की दवाईयां लेनी पड़ी, फलस्वरूप पांच महीनों में उनका वज़न बढ़ गया। दुर्घटना के पहले उनका वज़न 58 किलो था लेकिन बाद में ठीक होने के प्रक्रिया में उन्होनें 75 किलो वज़न बढ़ा लिया। कुछ महीनों में 17 किलो वज़न बढ़ जाने के बाद भी वह निराश नहीं हुई और वज़न घटाने का निर्णय लिया। ईशिता ने योगाभ्यास के मदद से 10 हफ़्तों में 12 किलो वज़न घटा लिया। अब चलिये ईशिता के ही जबानी जानते हैं कि कैसे उन्होंने 75 किलो से 63 किलो वज़न 10 हफ़्ते में घटाया-
रनिंग और एक्सरसाइज़ से कुछ भी फायदा नहीं मिला।
पहले के सारे कपड़े मुझे फिट न आने के कारण सब नए कपड़े खरीदने पड़े। ऊपर से हर दिन लोगों के ताने मुझे डिप्रेशन की ओर ठेल रहा था। दुर्घटना के पहले जो मेरा रिगुलर डायट था वही मैं लेती रही। मैंने पहले एक्सरसाइज और रनिंग की जो किसी काम का साबित नहीं हुआ। उसके बाद जिम भी ज्वाइन किया, जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया।
सब कुछ करने के बाद जब हाथ कुछ नहीं आया तब मेरी मां ने मुझे योगाभ्यास करने की सलाह दी। मेरी उत्साही मां ने मुझे योग और मेडिटेशन की दुनिया से परिचित करवाया, जो मेरे बहुत काम आया। मैंने 1 हफ़्ते में 1.2 किलो वज़न घटाया।
वेट लॉस डायट प्लान ने भी बहुत काम किया
मैं अपने दिन की शुरूआत दो गिलास गुनगुने गर्म पानी के साथ दो बड़ा चम्मच रात भर भिगोया हुआ मेथी लेती हूँ। उसके बाद एक घंटा योगाभ्यास और 15 मिनट मेडिटेशन करती हूँ। लगभग 10 घंटे काम करने के बाद घर आती हूँ और उसके बाद 45 मिनट वाक करना नहीं भूलती हूँ। कभी-कभी डिनर के 45 मिनट पहले मैं आउटडोर गेम भी खेलती हूँ। लेकिन एक बात का ध्यान ये रखती हूँ कि डिनर करने के बाद कुछ भी खाती या पीती नहीं हूँ।
मैं ब्रेकफास्ट में स्प्राउट या फल और लंच में उबली हुई सब्ज़ियां, दाल और फल खाती हूँ। कभी-कभी मैं लंच में चावल, रोटी या भेलपूरी उसके साथ ले लेती हूँ। डिनर में दो गिलास लौकी का जूस लेती हूँ जिसमें एक चुटकी नमक, काली मिर्च पाउडर और नींबू डालती हूँ। लेकिन स्नैक्स नहीं लेती। हां एक बात जो कभी नहीं भूलती वह है 4 गिलास गुनगुना गर्म पानी पीना और 8 बजे के बाद खाना नहीं खाना। ऐसा डायट प्लान शुरू करने के बाद आपको पहले तो भूख लगेगी लेकिन बाद में ये धीरे-धीरे काम करने लगता है। अगर आप चाय या कॉफी पीने की इच्छा को रोक नहीं पा रहे हैं तो बिना चीनी के लेने की कोशिश करें।
मेरे चक्रासन करने की एक छवि-
जानिये कैसे योग काम करता है-
मेरा फिटनेस रेज़िम- मैं 1-2 मिनट तक वृक्षासन करने से योगाभ्यास करना शुरू करती हूँ और फिर चक्रासन, वीरभद्रासन, जानूशीर्षासन, आराध्य चंद्रासन प्रैक्टिस करती हूँ। फिर शरीर के दाहिने और बायें अंश में कम से कम 30 रिप्स के 2 सेट अभ्यास करती हूँ।
उसके बाद में मैं सूर्यनमस्कार करती हूँ। पहले तो मैं 10 रिप्स, 20 रिप्स, 35 रिप्स करने से शुरूआत की थी जो धीरे-धीरे बढ़ाकर 100 रिप्स तक की थी। हाँ, 100 रिप्स करने में 40-50 मिनट समय लगता है। मेरे विचार से वज़न घटाने में इस योगासन ने बहुत काम किया है। योगाभ्यास शुरू करने के पहले 50 रिप्स करती हूँ और दूसरे योगासन करने के आखिरी में 50 रिप्स करती हूँ। मन को दृढ़ करने के लिए मैं हनुमान चालीसा का पाठ करती हूँ।
उसके बाद रिलैक्स करने के लिए 5 मिनट डीप ब्रेथ करने के साथ मेडिटेशन करती हूँ। हर बार सांस लेते वक्त ओऽम का उच्चारण करती हूँ। उसके बाद आंख बंद करके शवासन में लेटने के बाद हथेली को रगड़कर आंखो के ऊपर रखती हूँ, इससे दृश्यशक्ति बेहतर होती है।
वेट लॉस रेज़िम का ट्रैक रखती हूँ
मैं हर दिन अपना वज़न चेक करती हूँ, खुद को मोटिवेट करने के लिए। पहले के योगा सेशन में मैंने 500 ग्राम वज़न घटाया। इससे मुझे अपने डायट प्लान को फॉलो करने का मोटिवेशन मिला और मैंने 1-1.5 किलो तक वज़न घटाया। और सबसे आश्चर्य की बात ये थी कि मैंने एक महीने में 5 किलो तक वज़न घटा लिया। लेकिन मुश्किल दिनों की शुरूआत तब हुई जब एक महीने के बाद दो हफ़्तों तक वज़न में कुछ भी फर्क नजर नहीं आया। लेकिन मैंने हार नहीं मानी, वज़न नहीं एक इंच लॉस पर भी ध्यान दिया। योग से मुझे मनोवैज्ञानिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर भी शक्ति मिली। और आज इसी कारण मेरा वज़न 63 किलो है।
लोगों के लिए मेरा टिप- कभी भी कल की बात न करें, शुरूआत करना है तो आज से ही करें, कल कभी नहीं आता। आप वज़न घटाने की यात्रा शुरू करने के पहले कुर्सी, फर्श या बिस्तर में बैठकर 4-5 मिनट गहरी सांस ले लें फिर करें अपनी यात्रा का शुभारंभ।
ईशिता की तरह अमरीशा ने भी बिना जिम गए 23 किलो घटाया वज़न, आप इनसे भी प्रेरणा ले सकते हैं।
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta