... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
जो लोग अपनी सेहत को लेकर हमेशा अलर्ट रहते हैं वे अपने खानपान में हर चीज काफी सोच समझकर शामिल करते हैं। अगर हम चावल की बात करें तो बाज़ार में आजकल कई तरह की चावल की किस्में मौजूद हैं और अब लोग सामान्य चावल की बजाय ब्राउन राइस खाना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि उनका मानना है कि ब्राउन राइस में ज्यादा फाइबर और पोषक तत्व होते हैं। लेकिन अगर हम रेड ब्राउन राइस और ब्राउन राइस की तुलना करें तो अभी भी कई लोगों को नहीं पता कि आखिर इन दोनों में ज्यादा फायदेमंद कौन है। रेड ब्राउन राइस का इस्तेमाल अधिकतर साउथ इंडिया में होता है और उन लोगों का मानना है कि यह ब्राउन राइस से ज्यादा फायदेमंद होता है। हमने इस बारे में फिटनेस फर्स्ट इंडिया की डायटीशियन रीना बालिगा से बात की। आइये जानते हैं उन्होंने क्या बताया।
राइस से मिलने वाले फायदे इस बात पर निर्भर करते हैं कि कौन-सी किस्म की चावल है और उसे कैसे पॉलिश और प्रोसेस्ड किया गया है। इसके अलावा इससे मिलने वाले फायदे इस बात पर भी निर्भर करते हैं कि आप उस चावल को कैसे पकाकर खाते हैं। अगर न्यूट्रीशनल वैल्यू की बात की जाये तो दोनों में ही यह एक जैसा है। जब चावल की फसल तैयार हो जाती है तो प्रोसेसिंग के दौरान कुछ में छिलके पूरी तरह निकाल दिए जाते हैं और कुछ में थोड़ी मात्रा में छिलके निकाले जाते हैं। लेकिन इन दोनों में ही चावल के अंकुर (germ) और उसके चोकर (bran) को नहीं निकला जाता है क्योंकि इनमें ही थायमीन (विटामिन बी1), कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, प्रोटीन और फाइबर होता है। हालांकि चावल की इन दोनों किस्मों में एक अंतर यह है कि रेड ब्राउन राइस में एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जिसके कारण ही इस चावल का रंग लाल होता है और यह ब्राउन राइस में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट की तुलना में दस गुना ज्यादा असरदार है।
रेड ब्राउन राइस और ब्राउन राइस के फायदे :
खाने की मात्रा :
रीना बताती हैं कि चावल की इन किस्मों को आप दिन में एक या दो बार खा सकते हैं। हालांकि इन दोनों तरह के चावलों में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है इसलिए जिन लोगों को फाइबर डाइट लेने से मना किया गया है उन्हें यह बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों ने अभी हाल ही में बाउल सर्जरी करवायी हो या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित हों उन्हें ये चावल बिल्कुल नहीं खाने चाहिए।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock