... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : March 6, 2017 6:39 PM IST
सैनिटरी पैड्स हमारी देश में लड़कियों की पहली पसंद है। टैम्पोन और मेन्स्ट्रुअल कप का इस्तेमाल उतना ज़्यादा नहीं होता, जितना कि सैनिटरी पैड का इस्तेमाल होता है। दूरदराज़ के इलाकों और गांवों में कई महिलाएं कपड़े का इस्तेमाल करती हैं। कपड़े से बने ये पैड घर की पुरानी साड़ियों, तौलियों, रूमाल या चादरों को काटकर बनाए जाते हैं। जो आरामदायक होने के साथ सस्ते भी पड़ते हैं। साथ ही, ये कपड़े के पैड पर्यावरण के लिहाज से बेहतर या इको-फ्रेंडली होते हैं।
क्या कपड़े के पैड सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं?
कपड़े से बने पैड की बजाय सैनिटरी पैड के इस्तेमाल की वजह आराम और सुविधा है। इसमें कोई शक नहीं कि सैनिटरी पैड इस्तेमाल में काफी सुरक्षित होते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कपड़े के पैड अच्छे नहीं होते। न्यू दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल की सीनियर कंसलटेंट गाइनकलॉजिस्ट, डॉ. उमा वैद्यनाथन के अनुसार, ‘पुराने कपड़ों से बने पैड के इस्तेमाल से यूं तो सेहत से जुड़ी कोई परेशानियां नहीं होती। हालांकि आपको इनकी सही तरीके से साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा। इसी तरह, कपड़ा सैनिटरी पैड की तुलना में कम देर तक फ्लो को सोख सकता है या कम समय तक टिकता है। इसलिए आपको बार-बार और जल्दी-जल्दी पैड बदलना होगा।’
चूंकि आप किसी भी तरह का कपड़ा इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन सूती या कॉटन कपड़ा इस्तेमाल करना अधिक सुविधाजनक होता है। इससे प्राइवेट एरिया में हवा भी आसानी से पहुंचती रहेगी और रैशेज़ का डर भी कम होगा। यही नहीं, कॉटन का कपड़ा पॉलिएस्टर जैसे बाकी प्रकार के कपड़ों से अधिक लिक्विड सोख सकता है। लेकिन, बहुत पुराने कपड़े के इस्तेमाल से बचें क्योंकि उससे आपको एलर्जी हो सकती है।
कपड़े के पैड बहुत जल्दी गीले होते हैं और इसीलिए रात में इनका इस्तेमाल थोड़ा झंझटभरा हो सकता है। इसी तरह, अगर गीले होने के बाद इन्हें बदला नहीं गया तो उनसे बदबू आने लगती है और गीलेपन की वजह से वैजाइना में इंफेक्शन का ख़तरा बढ़ जाता है। हालांकि, पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखकर आप इस खतरे से बच सकते है। साथ ही, इस्तेमाल करने से पहले और बाद में कपड़े से बने पैड का साबुन/डिटर्जेंट से अच्छी तरह साफ करें और धूप में सूखने के बाद हीं इनका दोबारा इस्तेमाल करें। इस तरह बैक्टेरिया और इंफेक्शन से बचना आसान होगा।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock