... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
मैं मास गेनर का इस्तेमाल करना चाहता हूं। लेकिन मैंने सुना है कि इसके कई साइड इफ़ेक्ट होते हैं। क्या बाज़ार में मिलने वाले मास गेनर का इस्तेमाल सुरक्षित है? कृपया मेरे मदद करें। पढ़ें- आप जिम जाते हैं? जानिये प्रोटीन सप्लीमेंट से जुड़ी तमाम जानकारियां
इस सवाल का जवाब स्ट्रेंथ कोच और फिटनेस ट्रेनर अर्नव सरकार दे रहे हैं।
अर्नव के अनुसार, मास गेनर का इस्तेमाल करने से पहले आपको अपना वजन बढ़ाना ज़रूरी है। यानि पहले आप अधिक मात्रा में कैलोरी द्वारा वजन बढ़ाएं और फिर मास गेनर का सहारा लें। विशेषज्ञों के अनुसार, आमतौर पर आप जितनी कैलोरी लेते हैं उसके अलावा 500 अतिरिक्त कैलोरी लेकर हफ्ते में आप 0.5 किलो तक वजन बढ़ा सकते हैं। इसके बाद एक ऐसा समय आता है, जब आपका शरीर कैलोरी की इस मात्रा को खपत नहीं कर पाता है। इसलिए आप इस समय मास गेनर सप्लीमेंट ले सकते हैं।
सरकार के अनुसार, अगर आप मास गेनर के साथ सही डायट नहीं ले रहे हैं, तो इस तरह के मास गेनर का आप पर कोई फर्क नहीं पड़ सकता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अधिक खाने के चक्कर में आप कुछ भी उल्टा-सीधा खाना शुरू कर दें। इसलिए मसल्स बनाने के लिए आप कुछ चुनिंदा चीजें ही खाएं।
सरकार के अनुसार, आप बाज़ार में उपलब्ध मास गेनर ट्राई कर सकते हैं। ये कई ब्रांड में उपलब्ध होते हैं। अच्छे ब्रांड्स महंगे भी होते हैं। ब्रांडेड मास गेनर के सेवन सुरक्षित भी होता है। हालांकि कुछ सस्ते और खराब मास गेनर भी बाज़ार में बिकते हैं, इसलिए इनसे बचना चाहिए। खैर अगर आपको इस्तेमाल के बाद भी कुछ संदेह होता है, तो आप अच्छे ब्रांड का मास गेनर ले सकते हैं।
चित्र स्रोत - Shutterstock