... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST
Have a food diary: When you make a note of what you eat for every meal, you are likely to feel guilty and have fewer unhealthy foods. Try this for a month and notice how much more weight you lose compared to the previous month.
Read this in English
अनुवादक – Mousumi Dutta
वज़न घटाना आसान काम नहीं होता है। अगर आप सोच रहें है कि एक्सरसाइज़ करने और डायटिंग करने से आप आसानी से वेट लॉस गोल को पूरा कर लेंगे तो आप गलत सोच रहे हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने खाने पीने को ट्रैक करने की ज़रूरत हैं। अक्सर जब आप टी.वी. देखते हुए चिप्स खाते हैं तो उसके कैलोरी को गिनती में नहीं लाते। इसलिए अपने खाने-पीने को ट्रैक में रखने के लिए फूड डायरी को मेन्टेन करने की ज़रूरत है।
अमेरिकन जर्नल ऑफ प्रीवेन्टिव मेडसन में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार फूड डायरी मेन्टेन करने पर वेट लॉस करने का चांस डबल हो जाता है।जर्नल ऑफ द अकादमी ऑफ न्यूट्रिशन एण्ड डायटेटिक्स के प्रमाण के अनुसार जिन महिलाओं ने फूड डायरी को मेंटेन किया है उन्होंने सिक्स पाउन्ड तक वज़न को घटाया।
जब आप डायरी मेन्टेन करेंगे तब आप जो भी खायेंगे बिना किसी चीज को छोड़े सब कुछ डायरी में लिखने पर आपका कैलोरी को काउन्ट करना आसान हो जायेगा। जब आप ये काम ईमानदारी से करने लगेंगे तो ब्रेवरेज़ या जंक फूड्स खाने से पहले खुद ही इसको न खाने की सलाह देंगे। शायद आप ये समझ नहीं पा रहें हैं कि इस काम को कैसे करें, चलिये इस काम में आपकी मदद कर देते हैं-
हर मील के बाद डायरी मेंटेन करें- दिन के अंत में एक ही बार लिखने की आदत न डालें। ब्रेकफास्ट करने से शुरू करके आप जब भी जो भी खायेंगे उसको डायरी में तुरन्त लिखने की आदत डालें। बाद में लिखने पर हो सकता है आप भूल जाये।
ईमानदारी से ये काम करें- हमेशा डायरी लिखते हुए ईमानदारी बरतने की कोशिश करें। छोटी-से-छोटी चीज जो आपने खाया है उसको भी लिखें, यहां तक कि पोर्शन भी लिखना न भूलें।
इस काम को नियमपूर्वक करें- जहां कहीं भी हो डायरी को लेना और लिखना न भूलें। अगर इसको हर जगह ले जाना मुश्किल है तो अपने स्मार्टफोन पर डायट-ट्रैकिंग एप डाउनलोड कर लें, और जहां कहीं भी हो रिकार्ड अपलोड करते रहें।
घर पर खाना बनाने की कोशिश करें- अगर आपके पास थोड़ा समय है तो घर पर ही खाना बनाने की कोशिश करें इससे आप ज्यादा खाने से बच जायेंगे। इसके अलावा आप खाना बनाते वक्त ज्यादा कैलोरी वाला सामग्री भी नहीं देंगे जिससे वज़न को अनायास ही कंट्रोल कर पायेंगे।
इस डायरी मेंटेन वाले काम को एक महीने तक फॉलो करके देखें और एक महीने पहले के वज़न के साथ तुलना करके देखें फर्क आसानी से समझ में आ जायेगा।
चित्र स्रोत - Shutterstock