... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
भारत में स्ट्रीट फूड्स खूब पसंद किए जाते हैं। आपको गली-गली में गोल गप्पे, चाट, पाव भाजी, कबाब आदि के विक्रेता मिल जायेंगे। खैर, इस तरह की सारी चीजों में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जिससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। हम आपको कुछ ऐसे स्ट्रीट फूड्स और उनकी कैलोरी की मात्रा बता रहे हैं, जिन्हें आप शौक से खाते हैं। पढ़ें: जानिये आपके पसंदीदा परांठे में होती है कितनी कैलोरी
इन चीजों में कोलेस्ट्रॉल और फैट की मात्रा भी अधिक होती है, जिससे हृदय संबंधी समस्यायें हो सकती हैं। चूंकि ऐसे फूड्स में नमक की मात्रा भी अधिक होती है, इसलिए ब्लड प्रेशर पर नाकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इन्हें तला जाता है जिससे विटामिन्स, मिनरल्स और पोषक तत्व ख़त्म हो जाते हैं। ट्रांस फैट होने की वजह से ये आपकी धमनियों को ब्लॉक कर सकते हैं, जिससे आपको डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे फूड्स मैदे से तैयार किये जाते हैं, मैदे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
कुछ काम के सुझाव
(कैलोरी HealthifyMe का इस्तेमाल करके कैलकुलेट की गई है। ये भारत का पहला न्यूट्रीशन ट्रैकर है।)
चित्र स्रोत - Shutterstock